Skip to content
बिलासपुर– एक तरफ ब्लैकमेल करके पत्रकारिता को बदनाम करने वाले पत्रकार भी शहर में घूम रहे है तो कुछ ऐसे पत्रकार भी है जो ईमानदारी का मिशाल पेश कर रहे है। ऐसे ही एक पत्रकार को सड़क में लगभग 20 हजार रुपए मिले जिसे उन्होंने पुलिस थाने में जमा कर दिया।

सिविल लाइन थाने के टीआई शनिप रात्रे ने बताया, कि दिलीप अग्रवाल जो की एक चैनल के पत्रकार है, वो अपने कुछ कार्य के लिए प्रताप चौक से पोस्ट आफिस नेहरू चौक की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते मे डेंटल हॉस्पिटल के पास लोगो की भीड़ लगी हुई थी, गाड़ी से उतर कर देखा तो सड़क पर 500-200 के नोट बिखरे हुए थे। जिसे लोग उठाने की कोशिश कर रहे थे तब उन्होंने उन रुपयों को उठा कर इकठ्ठा किया और रुपयों को असली मालिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से रुपयों को (करीब 19830 रु.) थाना सिविल लाइन में जमा कर दिया, ये पैसे जिसके भी है पुलिस के द्वारा उसकी तस्दीक कर उन तक पहुंचाया जाएगा। टीआई शनिप रात्रे ने बधाई देते हुए कहा है कि दिलीप अग्रवाल द्वारा बहुत ही नेक और अच्छा कार्य किया गया है, उनकी ईमानदारी और कार्य सराहनीय है।
Author Profile
-
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
-
Latest entries
Author Archives
बिलासपुरOctober 10, 2026मल्हार स्कूल के प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए, जांच में छात्रों से दुर्व्यवहार करने की हुई पुष्टि
बिलासपुरOctober 10, 2026बेलतरा विधायक का ध्वजा यात्रा रविवार से हो रहा शुरू, कहा – केवल धार्मिक यात्रा है, कांग्रेसी भी अपने को हिंदू मानते है तो शामिल हो जाएं
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार