असम में बूथ लेबल कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दे रहे है प्रदेश के दिग्गज नेता

गुवाहाटी। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। पिछले तीन दिनों से प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव गुवाहाटी के ईस्ट और वेस्ट के जिलों में कार्यकर्ताओं को शिविर आयोजित कर प्रशिक्षण दे रहे है।

असम प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के लिए मुकम्मल रणनीति के तहत छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को असम प्रदेश में तैनात किया गया है। वहां श्री श्रीवास्तव लगातार असम प्रदेश के विभिन्न जिलो- क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ संकल्प शिविर के जरिए चुनावी कार्यों की ट्रेनिंग दे रहे है। असम प्रदेश में कार्यकर्ताओं को सांगठनिक रूप से एकजुट और जुझारू बनाने के लिहाज से अटल श्रीवास्तव द्वारा उनका मार्गदर्शन किया जा रहा है। वे बीते 3 दिनों से इसी कार्य के तहत असम प्रदेश के प्रवास पर हैं। और वहां वे 16-17 फरवरी तक कांग्रेस कांग्रेस के बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षण और मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *