बिलासपुर। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के मानिकचौरी गांव में एक युवक ने दुकान संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी है। दुकान संचालक की गलती केवल इतनी थी कि आरोपी से गुटका खाने के बाद पैसे मांग दिए। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार है और उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
पचपेड़ी क्षेत्र के मानिकचौरी निवासी अनीश अजय गांव में ही किराना दुकान चलाते हैं। रविवार की रात वे दुकान बंद कर अपने घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान गांव में रहने वाले भूपेंद्र पोर्ते व धनंजय साहू वहां आए। उन्होंने अनीश से गुटखा मांगा। खाना खाने के बाद अनीस ने दुकान खोल कर युवकों को गुटखा दिया। इसके बाद युवक बिना रुपये दिए वहां से जाने लगे। अनीस ने सामान के रुपये मांगे इस पर युवक दुकान संचालक से विवाद करने लगे। विवाद बढ़ता देख अनीश के पिता, मां और बहन भी वहां आ गए। युवकों ने उनसे भी मारपीट की। इसी बीच धनंजय ने अपने पास रखें पिस्टल को निकालकर अनीश पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली अनीश के पेट में लगी। गोली लगने से अनीश की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना के बाद हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। गांव में फायरिंग की सूचना पर पचपेड़ी पुलिस की टीम पहुंच गई। देर रात ही टीम बनाकर हमलावर के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Author Profile

Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 11, 2026महाराष्ट्र में सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, 14 घायल, देखें मृतकों की सूची…
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
