रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार को उस वक्त सनसनी फैल गई जब चंडी नगर के एक कुएं में युवक की लाश मिली। लाश एक सुटकेश में बंद थी। जब सुटकेश खिला गया तो लाश एक पूर्व पार्षद के भतीजे की थी।
राजधानी रायपुर में पूर्व कांग्रेसी पार्षद राधेश्याम विभार के भतीजे जतिन की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पैसे के लेनदेन के चलते प्रदीप नायक ने अपने दोस्त सुजीत तांडी और वेकेंट दिवाकर के साथ मिलकर जतिन की हत्या की साजिश रची थी।
आपको बता दे कि जतिन 9 फरवरी से घर से गायब था जिसके बाद सोमवार 15 फरवरी को खम्हारडीह के चंडी नगर स्थित एक कुएं में बंद सूटकेस के अंदर उसकी लाश मिली थी। खमतराई से कांग्रेस पार्षद अंजली विभार पति राधेश्याम विभार के भतीजे जतिन चांद की लाश सूटकेस में मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना कि मृतक जतिन 9 फरवरी से गायब था जिसके 6 दिन बाद अब उसकी लाश चंडी नगर स्थित एक कुएं में बंद सूटकेस के अंदर मिली है। जतिन के गायब होने के ठीक 1 दिन पहले वह पैसों की ज़रूरत के चलते अपने एक दोस्त राहुल दुर्गे के पास गाड़ी गिरवी रखने पहुँचा था। राहुल ने उसकी मदद करते हुए जतिन की मोपेड गाड़ी को एक परिचित के पास 6 हज़ार रुपयों में गिरवी रखवाया था।
पुलिस ने बताया कि प्रदीप नायक ने अपने भनपुरी स्थित घर पर ही जतिन की हत्या गला घोंटकर की थी जिसके बाद लाश को ठिकाने लगाने जतिन का शव सूटकेस में भरकर खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत सूखे कुएं में फेंक दिया था जिसे 6 दिन बाद कचरा बीनने पहुँचे युवकों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों प्रदीप नायक, सुजीत तांडी, वेंकट दिवाकर को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो हत्या का अपराध करना कबूल कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 26, 2026भोजली पर्व को देशभर में पहचान दिलाने का प्रयास, परंपरा बचाने महिलाओं ने उठाया बीड़ा
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा



