अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 2 पिस्टल, 3 कट्टा, 2 एयर पिस्टल जब्त

बिलासपुर। पुलिस ने SSP पारुल माथुर के नेतृत्व में अवैध अथियार रखने वालो के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चार लोगों से 2 पिस्टल, 3 कट्टा, 2 एयर पिस्टल समेत बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस जब्त किया है।
विगत दिनों पचपेढी थाना स्थित ग्राम मानिकचौरी में गोलीकांड की घटना घटित हुई थी। इस घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर ने गंभीरता से लेते हुए मोबाईल नंबर जारी कर सूचना देने की अपील की गई थी। इसके पश्चात मुखबीर ने उन्हें आज 16/10/22 को बताया कि लालखदान क्षेत्र का जयसिंग चौहान पिता कुजु सिंग चौहान के पास अवैध हथियार है। वह घुम घूम कर लोगो को जान से मारने की धमकी देता फिर रहा है। नशे की हालत में किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। इस खबर की सूचना तस्दीक हेतु उन्होंने एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंग को देते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर एसीसीयू की टीम 16/10/2022 को संदेही जयसिंग चौहान को उसके घर लालखदान से पकड़ कर कड़ाई से पूछताछ की तो घर के अंदर कुलर में 01 नग 315 बोर का देशी पिस्टल व 01 राउंड एवं 01 नग देशी पिस्टल 12 बोर व 01 नग एयर गन पिस्टल रखा था। पूछताछ करने पर बताया कि उमेश श्रीवास उर्फ भोलू पिता राम खिलावन श्रीवास नि० चौहान मोहल्ला लालखदान, राहुल तिवारी पिता शैलेष तिवारी नि० वार्ड नंबर 10 लालखदान के पास भी अवैध हथियार है। ये लोग भी अक्सर हथियार लेकर घुमते है एवं मेरे से अक्सर जिंदा कारतूस की मांग करते रहते है। इस सूचना पर तत्काल अलग अलग टीम बनाकर जयसिंग के बताये अनुसार संदेहियों को उनके मोबाईल लोकेशन व बताये गये पते के अनुसार पकड़ कर पृथक पृथक पुछताछ की गई तो 01. उमेश श्रीवास उर्फ भोलू के पास से 01 नग 315 बोर देशी कट्टा व 01 जिंदा राउण्ड 02. राहुल तिवारी के पास से 01 देशी पिस्टल 7.65 एमएम की व 03 जिंदा राउण्ड व पिस्टल की 01 खाली मैगजीन मिली। आरोपी राहुल तिवारी से कढ़ाई से पुछताछ करने पर उसने अंकित वर्मा उर्फ चिराई पिता रघुनंदन वर्मा उम्र 33 साल नि० विष्णु चौक तिफरा के पास भी एक पिस्टल व राउण्ड होना बताया। इसके बाद अंकित को भी घेराबंदी कर पकड़ा गया व कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने घर में 01 नम 7.65 एमएम की पिस्टल व 03 नग जिंदा राउण्ड व 01 नग एयर पिस्टल रखना कबूल किया। जिसे उसके निशानदेही पर घर से बरामद किया गया।
●आरोपी गण का नाम पता :
01. राहुल तिवारी पिता शैलेष तिवारी उम्र 28 साल नि० वार्ड नंबर 10 लालखदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर जप्त हथियार 01 देशी पिस्टल 7.65 एमएम की व 03 जिंदा राउण्ड व पिस्टल की 01 खाली मैगजीन
02. अंकित वर्मा उर्फ चिराई पिता रघुनंदन वर्मा उम्र 33 साल नि0 विष्णु चौक तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर जप्त हथियार 01 नग 7.65 एमएम की पिस्टल व 03 नग जिंदा राउण्ड व 01 नग एयर पिस्टल
03. जय सिंह चौहान पिता कुजू सिंह चौहान उम्र 27 साल नि० चौहान मोहल्ला लालखदान थना तोरवा जिला बिलासपुर जप्त हथियार 01 नग 315 बोर का देशी पिस्टल व 01 राउंड एवं 01 नग देशी पिस्टल 12 बोर 01 नग एयर गन पिस्टल
04. उमेश श्रीवास उर्फ भोलू पिता रामखिलावन श्रीवास उम्र 22 साल नि० चौहान मोहल्ला लालखदान थाना तोरवा जिला बिलासपुर जरा हथियार 01 नग 315 बोर देशी कट्टा व 01 जिंदा राउण्ड

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *