रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम ने जल कर की वसूली के लिए रामभक्त भगवान हनुमानजी को नोटिस जारी कर दिया है। निगम ने भगवान बजरंगबली का लिंग परिवर्तन कर उन्हें श्रीमती बजरंगबली भी बना दिया है। इस नोटिस के बाद से शहर में राजनीति शुरू हो गई है।
नगर निगम रायगढ़ शहर में जल कर की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाकर नोटिस जारी कर रही है। फरवरी और मार्च माह का एक साथ बिल वसूली किया जा रहा है। नोटिस भेजने की निगम को इतनी हड़बड़ी थी की उन्होंने भगवान हनुमान के नाम से ही नोटिस जारी कर दिया। यह मामला वार्ड क्रमांक 18 का है। जहां के हनुमान मंदिर के नाम से नोटिस जारी किया गया है। दरअसल यह नोटिस मंदिर प्रशासन के किसी व्यक्ति के नाम से जारी किया जाना था। लेकिन निगम के अफसरों और कर्मचारियों को हड़बड़ी इतनी थी की उन्होंने भगवान हनुमान को ही अपना हितग्राही बनाकर नोटिस जारी कर दिया। अब शहर में इसी बात को लेकर बवाल मचा हुआ है।
शंकर भगवान को भी भेज चुके नोटिस
इससे पहले भी एसडीएम कार्यालय रायगढ़ ने भगवान भोले शंकर को उनके मंदिर से बेदखली का नोटिस भेज दिया था। काफी हो हंगामे के बाद प्रशासन ने अपनी गलती मानी और त्रुटि सुधारी गई।
निगम ने सुधारी गलती – मामले लेकर जब हंगामा शुरू हुआ तो निगम ने अपनी गलती सुधारते हुए एक आदेश जारी किया है जिसके मुताबिक इसे धार्मिक आस्था से जुड़ा मामला बताकर पूर्व में जारी आदेश को निरस्त कर मंदिर का नल बिल माफ कर दिया है। इसमें लिखा गया है कि वार्ड नं 18 में जनता की मांग पर मंदिर में जनहित के लिए नल कनेक्शन किया गया था।जिसमें अमृत मिशन की ठेका कम्पनी द्वारा कनेक्शन स्थल की पहचान के लिए बजरंग बली मंदिर दर्ज कर दिया था। इसलिए त्रुटिवश भगवान के नाम से नोटिस जारी हुआ है इसे सुधारते हुए तत्काल इस राशि को शून्य कर सभी धार्मिक स्थलों पर लगे नल कलेक्शन की वसूली ना करने का निर्देश भी दिया गया है। साथ ही जिम्मेदार संबंधित एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
