हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार

बिलासपुर। सकरी पुलिस ने हत्या करने वाले 4 युवकों को गिरफतार किया है। आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडा को जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11-09-2026 को महिला ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके लडके शेख स्माईल उम्र 19 वर्ष दिनांक 07-09-2026 के रात्रि 9-00 बजे घर से निकला था लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। रात्रि करीब 1-00 बजे उसे सूचना मिली कि ग्राम लोखण्डी के कुछ लडके उसके पुत्र शेख इस्माईल को गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का, लाठी, डण्डा से मारपीट किए है। जिससे उसके सिर एवं अन्य जगह पर गंभीर चोट लगने से डायल 112 की सहायता से सिम्स अस्पताल मे भर्ती किया गया है। रिपोर्ट पर थाना सकरी में धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आहत कि दिनांक 12-09-2026 को ईलाज दौरान डीकेएस अस्पताल रायपुर में मौत हो गई। इसके बाद धारा 103(2), 324 बीएनएस जोडकर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ठ अधिकारियो के मार्ग दर्शन पर थाना सकरी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी 01-अक्षय कुमार गढेवाल पिता ढालेराम गढेवाल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम लोखण्डी थाना सकरी जिला बिलासपुर, 02-प्रदुम श्रीवास उर्फ पदुम पिता मालिकराम श्रीवास उम्र 29 वर्ष निवासी ईमली चौक बिरतियापारा थाना सकरी जिला बिलासपुर, 03-दिलीप कुमार निर्मलकर पिता राज कुमार निर्मलकर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लोखण्डी थाना सकरी जिला बिलासपुर, 04-गोविंद पटेल उर्फ दौलत पिता गोपाल पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लोखण्डी थाना सकरी जिला बिलासपुर को दिनांक 13-09-2026 को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

नाम आरोपीगण – 01-अक्षय कुमार गढेवाल पिता ढालेराम गढेवाल उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम लोखण्डी थाना सकरी जिला बिलासपुर
02-प्रदुम श्रीवास उर्फ पदुम पिता मालिकराम श्रीवास उम्र 29 वर्ष निवासी ईमली चौक बिरतियापारा थाना सकरी जिला बिलासपुर
03-दिलीप कुमार निर्मलकर पिता राज कुमार निर्मलकर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लोखण्डी थाना सकरी जिला बिलासपुर
04-गोविंद पटेल उर्फ दौलत पिता गोपाल पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लोखण्डी थाना सकरी जिला बिलासपुर

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *