रायपुर।। दुर्ग जिले के अमलेश्वर में एक सराफा व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। हत्या करने के बाद बदमाशों ने लाखों रुपए के जेवर भी लूटकर भाग गए।
अमलेश्वर के तिरंगा चौक में समृद्धि ज्वेलर्स नाम से सोने चांदी के आरायपुर।। दुर्ग जिले के अमलेश्वर में एक सराफा व्यापारी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। हत्या करने के बाद बदमाशों ने लाखों रुपए के जेवर भी लूटकर भाग गए।\nअमलेश्वर के तिरंगा चौक में समृद्धि ज्वेलर्स नाम से सोने चांदी के आभूषणों की दुकान है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दो युवक सामान्य ग्राहक बनकर दुकान में आए। दुकान संचालक सुरेन्द्र कुमार सोनी (52 वर्ष) निवासी गुड आईलैंड कॉलोनी तब दुकान में अकेले थे। युवकों ने उनसे कुछ गहने दिखाने कहा। इसके बाद सुरेंद्र गहने दिखाते रहे। इसी समय वे रैक से कुछ निकालने के लिए झुके। उनका सिर काउंटर से नीचे हुआ और दोनो युवकों में से एक ने उनका सिर पकड़कर जोर से काउंटर पर दे मारा। फिर दोनों युवकों ने पिस्तौल निकाल ली और सुरेंद्र सोनी पर फायर करना शुरू कर दिया। दोनों ने उनके सिर, छाती, चेहरे पर लगातार पांच-छह राउंड गोलियां चलाई। जब व्यापारी अपनी कुर्सी पर ढेर हो गए तो एक युवक ने उनकी छाती पर जोर से लात मारी और नीचे गिरा दिया। इसके बाद दोनों ने इत्मिनान से काउंटर, दराज और दुकान में रखे जेवरात समेटे और बाहर निकल गए।
दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज से साफ देखा जा सकता है कि एक युवक का हाथ कटा हुआ है और वह बाए हाथ से गोलियां चला रहा है। इसके बाद वह लैपटॉप बैग जैसे एक बैग में जेवर, नगद लेकर बाहर निकल जाता है। जिस दुस्साहस से लुटेरों ने दिनदहाड़े इस लूट को अंजाम दिया है, उससे लगता है कि ये दोनों कहीं बाहर से आए हैं। दोनों ने अपनी पहचान छिपाने के भी ज्यादा प्रयास नहीं किए हैं। दोनों ने सिर्फ मास्क लगाए हुए हैं।
जैसे ही मामले की सूचना अमलेश्वर पुलिस को मिली वह मौके पर पहुंची थी। आसपास के व्यापारियों और लोगों ने सुरेंद्र सोनी को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रायपुर ले जाया गया। मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद एसपी अभिषेक पल्लव खुद मौके पर पहुंच गए और आरोपियों को पकड़ने के लिए रायपुर और दुर्ग की सीमाओं में नाकेबंदी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तालश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
