बिलासपुर। पूर्व सांसद श्रीमती कमला मनहर और स्व भगत राम मनहर के पुत्र जयंत मनहर मस्तूरी क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। हर सामाजिक और राजनैतिक कार्यक्रम में वे बढ़चकर हिस्सा ले रहे है। माना जा रहा है की क्षेत्र से टिकट के लिए वे एक मजबूत दावेदार है।
मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता जयंत मनहर की सक्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। पूर्व सांसद मनहर परिवार का बेटा होने का फायदा भी उन्हें मिल रहा है। जयंत मनहर न केवल पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय है बल्कि विभिन्न समाज के दुःख-सुख के कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। इसी क्रम में वह आज एक दसगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उनके इस दौरा कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव रवि श्रीवास साथ है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात का क्रम भी जारी है। शिवनाथ और लीलागर दो जल धाराओं का संगम स्थल अमलडीहा पंचायत विधान सभा का अंतिम बूथ मस्तूरी में कांग्रेस परिवार का विशिष्ट कार्यकर्ता जगत राम पटेल के दसगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए।
पूर्व सांसद श्री मती कमला देवी मनहर और स्व भगत राम मनहर के सुपुत्र जयंत मनहर मस्तुरी विधान सभा क्षेत्र में विधायक पद के लिए कांग्रेस पार्टी से प्रबल दावेदार के रूप में कार्यकर्ताओं के निमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल हुए। स्व जगत पटेल अपने समाज, गांव और आसपास के कई गांवों में काफी लोकप्रिय थे। उनके दशगात्र में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 12, 2026कोयला चोरी कर किया मिलावट, 6 आरोपी गिरफ्तार, कोल वाशरी में पहुंचाया घटिया कोयला
बलरामपुरJune 12, 2026छत्तीसगढ़ की सीमा में 12 करोड़ का गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार, ट्रक में भरकर ले जा रहे थे उत्तर प्रदेश
बिलासपुरJune 11, 2026अवैध शराब पर विभाग की बड़ी कार्यवाही, 3 महिला और 3 पुरुष गिरफ्तार, ढाई सौ लीटर शराब और 16 क्विंटल महुआ लहान जप्त
रायपुरJune 10, 2026बदले गए 11 जिलों के DEO, देखिए सूची… किस जिले में किसे बनाया गया शिक्षा अधिकारी
