बिलासपुर। शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय बिलासपुर में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (एo आईo सीo टीo ईo) नई दिल्ली के निर्देश के अनुपालन में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए 10 /10 /2022 से दिनांक 24 /10 /2022 तक 15 दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे विभिन्न शारीरिक, बौद्धिक, कलात्मक, विशिष्ट व्याख्यान, प्रेरक व्याख्यान तथा सांस्कृतिक गतिविधियां आजोजित की जा रही है। इसी क्रम मे कार्यक्रम के बारवें दिन छात्र छात्राओं को सम्बोधित करने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानन्द तकनीकी विश्वविद्यालय (सी. एस. वी. टी. यू.) भिलाई के कुलपति डॉ एम के वर्मा शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय पहुंचे।
आज कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सी. जे. होरा द्वारा “सफलता के सिद्धांत ” विषय पर विशिष्ट व्याख्यान दिया गया। अपने व्याख्यान में उन्होंने छात्र छात्राओं को सफलता का मूल अर्थ समझाते हुए उसे प्राप्त करने के आधारभूत सिद्धान्तों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में कुलपति ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में विश्वविद्यालयीन पाठ्यक्रम के बारे में अवगत करते हुए उन्हें शिड्यूल बनाकर उसके अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्र छात्राओं को जीवन में सफलता पाने के लिए कल्पनाशीलता का विकास करने, अच्छी आदतें अपनाये जाने एवं अपने करियर के प्रति सजग रहने पर विशेष जोर देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही साथ उन्होंने सफलता हेतु आवश्यक रणनीतिक समझदारी के विषय में भी छात्रों का बहुमूल्य मार्गदर्शन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बी एस चावला ने की। कार्यक्रम के अंत में प्रो आर. के. डहरिया, सहायक प्राध्यापक भौतिकी ने कार्यक्रम से सम्बंधित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
उक्त 15 दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम संस्था के प्राचार्य डॉ बी एस चावला के कुशल मार्गदर्शन, डॉ जी एस सिंह तथा प्रो आर. के. डहरिया के साथ साथ समस्त प्रथम वर्ष प्राध्यापकों के सफल समन्वयन एवं संस्था के सभी विभागाध्यक्षों, प्राध्यापकों, अधिकारीयों तथा कर्मचारियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
