अंबिकापुर। सरगुजा पुलिस ने शुक्रवार को 1 करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपए का सोना जब्त किया है। आरोपी के पास से 13 लाख 7 हजार 600 रुपए नगद भी जब्त किए हैं। आरोपी अंबिकापुर के एक होटल में रुका हुआ था।
एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि कुल 1 किलो 667 ग्राम 860 मिलीग्राम सोने के जेवर जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध काले रंग के बैग में अवैध सोना रखा हुआ है। संदिग्ध रूम नंबर 106 कंचन होटल सदर बाजार रोड अंबिकापुर में रुका हुआ है। पुलिस ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी। ASP विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रूपेश नारंग और स्टाफ मौके पर पहुंचे।
पुलिस टीम ने होटल के रूम नंबर- 106 को खुलवाया, जहां एक व्यक्ति मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम विष्णु कुमार तासावर (42 वर्ष) बताया। उसके पास रखे काले रंग के बैग की जब तलाशी ली गई, तो उसमें से सोने के गहने और नगद बरामद हुआ। पुलिस को आरोपी गहनों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद सभी गहनों और कैश को जब्त कर लिया गया। आरोपी पश्चिम बंगाल के कोलकाता के नेताजी सुभाष रोड हावड़ा का रहने वाला है। सोने के गहनों की जब जांच करवाई गई तो वो 1 किलो 667 ग्राम 860 मिलीग्राम पाया गया, वहीं 13 लाख 7,600 नगद भी पुलिस ने जब्त कर लिया। आरोपी विष्णु कुमार तासावर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसपी भावना गुप्ता ने दिवाली के त्योहार को देखते हुए होटल और लॉज की चेकिंग के निर्देश दिए थे जिसके बाद से पुलिस सतर्क थी। पुलिस ने जगह-जगह अपने मुखबिर भी फैला दिए थे कि अगर कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो उसके बारे में तुरंत सूचना दें। इसी क्रम में पुलिस को इतनी बड़ी सफलता हाथ लगी है।
इसी साल अगस्त के महीने में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने म्यांमार से बांग्लादेश-कोलकाता होते हुए छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबार में सोने-चांदी की तस्करी का बड़ा खेल पकड़ा था। एजेंसी ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के कारोबारियों और उनसे जुड़े लोगों के पास से 16 किलो 655.63 ग्राम सोना, 671.77 किलोग्राम चांदी और एक करोड़ 41 लाख रुपए नगदी जब्त की थी। 5, 6 और 7 अगस्त को छत्तीसगढ़ और झारखंड के 22 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया था। यह तलाशी अभियान तस्करी के एक रूट का पीछा करते हुए चला था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
