रायपुर। सन 2009 में मया आई जिसके निर्माता थे रॉकी दासवानी और प्रकाश अवस्थी, तथा इसके निर्देशक थे श्री सतीश जैन, उस फिल्म में 2009 में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को नया जीवनदान दिया। तथा फिल्म सिल्वर जुबली हुई कई सेंटरों में 100 दिन से ज्यादा चली, दो भाइयों के प्यार पर आधारित यह फिल्म परिवारिक तानोबानो से बुनी हुई थी, और भरपूर कॉमेडी और रोमांस, ड्रामा का तड़का था। गाने कमाल के थे जो सुनील सोनी ने बनाए थे, इसी फिल्म के रिस्पांस को देख कर के सन 2015 में आई मया2 जिसके निर्माता से प्रकाश अवस्थी अमित जैन और निर्देशक खुद प्रकाश अवस्थी का था फ़िल्म ने कमाल का बिजनेस किया, और उस वक्त की फर्स्ट हप्ते में ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म बनी। इस फिल्म के रिस्पांस को देखते हुए अब दीवाली 2022 में आ रही है मया 3 । और इस फिल्म के हीरो भी प्रकाश अवस्थी ही है तथा उनकी हीरोइन है लिप्सा मिश्रा,जो कि ओडिसा की स्टार है,और अभी उनकी एक फ़िल्म आई थी,मार डारे मया मा, और संजय महानंद जोकि कॉमेडियन थे ,वह इस फिल्म में निगेटिव भूमिका निभा रहे हैं अंजली सिंह जोकि कारी के रूप में प्रसिद्ध है उन्होंने चल हट को देख लीही में जबरदस्त मां की भूमिका की थी उन्होंने भी इस फिल्म में निगेटिव भूमिका निभाई है, पुष्पेंद्र सिंह ,अजय पटेल, जागृति सिन्हा, और दूसरे भाई के रूप में नितिन ग्वाला ने रंग जमाया है इस फिल्म में भी म्यूजिक सुनील सोनी का है तथा इस फिल्म के राइटर हैं कृष के रामटेके व जय नंदन ने भी कुछ डायलॉग्स लिखे हैं इस फिल्म के डायरेक्टर हैं रेनू सिंह डी ओ पी जयनंदन। फिल्म में हेमलाल कौशल और रवि शर्मा ने कॉमेडी की है इस फिल्म के फाइट मास्टर हैं जुडो रामू जोकि साउथ के बड़े फाइट मास्टर हैं। कुल मिलाकर यह आज के जमाने की मया है जिसे उसी तानोबनो में बुनकर नए रूप में लाया जा रहा है और जो दर्शक पसंद करते हैं उस तरीके के गाने फाइट और ड्रामा लाने की कोशिश की गई है दिवाली में सारे शहरों में लगने वाली है अब दर्शक ही बता पाएंगे कि ये फिल्म उनको कैसी लगी लेकिन इस के ट्रेलर को देखकर दर्शकों ने बड़ी सराहना की है और हमें लगता है कि आज तक छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सर्वश्रेष्ठ ट्रेलर है।इस फ़िल्म के निर्माता है,लक्ष्मी प्रकाश जायसवाल व उनके मित्र व वितरक तरुण सोनी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
बिलासपुरMay 13, 2026पंजाब से बिलासपुर में हेरोइन की सप्लाई, 5 गिरफ्तार, 98 ग्राम हेरोइन जप्त
बिलासपुरMay 13, 2026आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर अवैध शराब जप्त, चार गिरफ्तार
शिवरीनारायणMay 13, 2026राछाभांठा चौक में सुलभ शौचालय की मांग उठी, भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने किया मांग
