डेस्क न्यूज। कर्नाटक सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट मंत्री वीरन्ना सोमन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला सोमन्ना के पैर पड़ती है और उसके पैर पड़ते ही सोमन्ना उसके गाल पर थप्पड़ जड़ देते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोमन्ना की हर तरफ आलोचना हो रही है।
घटना चामराजनगर जिले के हंगाला गांव की है। यहां इंफ्रास्ट्रक्चर और डेवलपमेंट मंत्री वीरन्ना सोमन्ना एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस कार्यक्रम में मंत्री सोमन्ना लोगों को हक्कू पत्र (जमीन के पेपर) बांटने वाले थे।
हक्कू पत्र लेने के लिए कार्यक्रम में भारी तादाद में लोगों की भीड़ पहुंची थी। सोमन्ना जमीन के कागज बांट ही रहे थे कि तभी भीड़ में शामिल एक महिला अपनी शिकायत लेकर मंत्री से मिलने पहुंच गई। महिला को अपने पास आता देख मंत्री बेहद नाराज हो गए। महिला जैसे ही उनके पैर पड़ने के लिए झुकी मंत्री ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। उनके द्वारा महिला को थप्पड़ जड़ने के बाद कार्यक्रम में सन्नाटा पसर गया। बाद में प्रशासन के अधिकारी मामले को दबाने में लगे रहे। तब तक वीडियो वायरल होते हुए हजारों लोगों तक पहुंच गई थी।
ऐसा ही एक मामला सितंबर 2022 में महाराष्ट्र कमाठीपुरा में सामने आया था। जिसमें राज ठाकरे की पार्टी मनसे के नेता ने एक महिला को बुरी तरह पीटा था। मनसे नेता का नाम विनोद अरगिले था, जिसने बाद में महिला से मारपीट मामले में माफी मांग ली थी। मामल के तूल पकड़ने पर विनोद ने कहा था कि महिला के साथ किए गए व्यवहार के लिए वह माफी चाहते हैं।
विनोद अरगिले ने कहा था कि महिला ने उनके और पार्टी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। विनोद एमएनएस के मुंबादेवी विभाग प्रमुख थे। पुलिस ने इस मामले में विनोद और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें विनोद महिला से कहता दिख रहा था कि कुछ भी शिकायत कर मैं नहीं डरता। वीडियो में महिला बार-बार पूछती दिख रही थी कि उसे क्यों मारा गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
बिलासपुरMay 13, 2026पंजाब से बिलासपुर में हेरोइन की सप्लाई, 5 गिरफ्तार, 98 ग्राम हेरोइन जप्त
बिलासपुरMay 13, 2026आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर अवैध शराब जप्त, चार गिरफ्तार
शिवरीनारायणMay 13, 2026राछाभांठा चौक में सुलभ शौचालय की मांग उठी, भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने किया मांग
