गौरा – गौरी विसर्जन के दौरान बलवा, जमकर चले चाकू, तलवार, रॉड और डंडे, चार घायल, 8 गिरफ्तार

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में
बुधवार को गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान बलवा का मामला सामने आया है। अमलीडीह और श्याम नगर के दो गुटों के बीच जमकर तलवार, चाकू, रॉड और डंडे चले। बलवा में कुल 4 लोग घायल हुए हैं जबकि 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के तेलीबांधा इलाके में मंगलवार की रात 02.00 बजे श्याम नगर दुर्गा मंदिर के पास केनाल रोड में गौरा-गौरी विसर्जन देख रहे अमलीडीह और श्याम नगर के युवकों के बीच पुरानी रंजिश के चलते पहले विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू, तलवार और डंडे भी चलने लगे। जिसमे 4 लोग घायल हुए है, जिनमे दो की हालत गंभीर है। जिनके नाम हिमांशु निहाल और निखिल यादव है। घायल युवकों को होरिजोन हास्पिटल मे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, तलवार, डंडा, राड, लोहे की पाईप व 2 मोटर सायकल और 01 एक्टिवा वाहन को जप्त किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
01. लच्छु सोनी पिता कुबेर सोनी उम्र 20 वर्ष साकिन बीएसयुपी कालोनी म.नं. जे/2, अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर
02. प्रदीप ताण्डी उर्फ पप्पू पिता स्वं. राजेश ताण्डी उम्र 19 वर्ष साकिन बीएसयुपी कालोनी ब्लाक बी, म.नं. 24, अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर
03. तीरथ सोना उर्फ गोल्डन पिता कार्तिक सोना उम्र 27 वर्ष साकिन बीएसयुपी कालोनी ब्लाक एच, म.नं. 03, अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर
04. दिनेश दीप उर्फ इमरान पिता लखेश्वर दीप उम्र 20 वर्ष साकिन बीएसयुपी कालोनी ब्लाक एफ म.नं. 03, अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर
05. प्रहलाद बाग पिता हरिदास बाग उम्र 22 वर्ष साकिन बीएसयुपी कालोनी ब्लाक एच म.नं. 09, अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर
06. गोविन्द सोना उर्फ गोविन्दा पिता कुबेर सोना उम्र 23 वर्ष साकिन बीएसयुपी कालोनी ब्लाक
जे, म.नं. 02, अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर
07. धरम छत्री उर्फ गोलू पिता बनवास छत्री उम्र 25 वर्ष साकिन बीएसयुपी कालोनी ब्लाक सी, म.नं.
08, अमलीडीह थाना न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर एवं 01 विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *