गरियाबंद। पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार को शर्त के चक्कर में एक युवक की जान चली गई। पीपरछेड़ी के बांधामुड़ा डैम (मछली बांध) में नहाने गए युवक ने अपने भांजे से बांध को तैरकर पार करने की शर्त लगाई थी। शर्त लगते ही युवक बांध को पार करने के लिए डेम में कूद गया लेकिन आधे दूर में ही उसकी सांस उखड़ गई और डूबने से उसकी मौत हो गई। 6 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद युवक का शव डेम से बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी पीपरछेड़ी का रहने वाला दयाराम यादव (24 वर्ष) चरवाहा है। वो गांव के सभी लोगों के मवेशियों को चराता है। मंगलवार को दीपावली के अगले दिन वो अपने भांजे टिकेश्वर उर्फ पिंटू यादव के साथ मवेशियों को चराने के लिए निकला था। इस बीच दोनों ने पीपरछेड़ी के बांधामुड़ा बांध में नहाने की योजना बना ली। मामा-भांजा के बीच बांध को पार करने की शर्त लग गई। दोनों पानी में उतरकर तैरने लगे, भांजा टिकेश्वर बांध के उस पार पहुंच गया।
इसके बाद उसने पीछे मुड़कर देखा, तो उसे मामा दयाराम कहीं नजर नहीं आया। इससे वो घबरा गया। तुरंत वो वापस इस पार पहुंचा और घरवालों व बाकी लोगों को घटना की सूचना दी। जांच अधिकारी लखेश्वर निषाद ने बताया कि परिवारवाले ग्रामीणों के साथ पीपरछेड़ी थाने पहुंचे थे। उन्होंने घटना की सूचना दी।
पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। जिला नगर सैनिक टीम ने करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बरामद कर लिया। शव को पानी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। जिला नगर सैनिक टीम प्रभारी जितेंद्र सेन, गोपी ठाकुर, ललित कुमार, सोहन, इंदल, मनीष कश्यप, संजय नेताम रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल रहे।
चूंकि उनके चरवाहे की मौत हो गई, इसलिए बुधवार को ग्रामीणों ने गोवर्धन पूजा भी केवल नाममात्र को ही की गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
