रायगढ़। युवा ब्यावसाई मयंक मित्तल की आत्म हत्या के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी सट्टा के धंधे में इनवाल्व है। मृतक सट्टा में बड़ी रकम हार गया था और आरोपी उसे पैसे के लिए घर में घुसकर धमकी देते थे।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले युवा ब्यावसाई मयंक मित्तल फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। जांच दौरान परिवार के सदस्य अजय मित्तल, मृतक की पत्नी, मां व अन्य गवाहों ने बताया था कि मयंक मित्तल (मृतक) मई माह में आईपीएल क्रिकेट सट्टा व जुआ खेलते हुए करीब 50-60 लाख रूपये हार गया था। सट्टे जुआ के उधारी पैसे के लिए करण चौधरी व शहबाज खान बार-बार फोन करते थे और वे घर के अंदर भी जबरन घुसकर धमकी देते थे। बार-बार रूपयों के लिये तगादा करते थे। जिससे परेशान व प्रताड़ित होकर 26.10.22 की शाम मयंक अपने घर के गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मर्ग की जांच पर मयंक मित्तल को करण अग्रवाल उर्फ करण चौधरी, शहबाज, धर्मेन्द्र, अफजल व अन्य के द्वारा सट्टे व जुआ में हारे गये पैसे की वसूली को लेकर मृतक के घर अंदर घुसकर धमकी देने व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से फांसी लगाकर आत्महत्या करने के लिए उत्प्रेरित करना पाये जाने पर अरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 384, 306, 452, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर सीएसपी अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में देर रात तक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये टीआई कोतवाली अपने स्टाफ तथा सायबर सेल प्रभारी अपनी टीम के साथ अलग-अलग स्थानों पर दबिश दिया गया। पुलिस टीम के हाथ आरोपी (1) करन अग्रवाल उर्फ करण चौधरी पिता संजय चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी ढिमरापुर चौंक रायगढ़ (2) मो. अफजल पिता मो. इजराइल उम्र 34 साल निवासी सरस्वती शिशु मंदिर के पास लक्ष्मीपुर रायगढ़ (3) धर्मेन्द्र शर्मा पिता स्व. देवी प्रसाद शर्मा उम्र 51 वर्ष निवासी रेल्वे बंगलापारा कोतरारोड़ रायगढ़ को हिरासत में लिया गया। जिन्हें गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है। मृतक की पत्नी से मृतक मयंक मित्तल का मोबाइल भी जप्त किया गया है। जिसमें सुरक्षित रखे वाइस रिकार्ड की जांच के साथ आरोपियों का बैंक अकाउंट होल्ड कर मृतक व आरोपियों का विगत माह के लेन-देन की जानकारी लिया जा रहा है। सीएसपी अभिनव उपाध्याय के सुपरविजन पर सम्पूर्ण कार्यवही में निरीक्षक शनिप रात्रे, थाना प्रभारी कोतवाली, सायबर सेल/चौकी प्रभरी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, थाना कोतवाली के प्रधान आरक्षक हेमन पात्रे, नंद कुमार सारथी, आरक्षक उत्तम सारथी, पुष्पेन्द्र जाटवर एवं सायबर सेल स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
