बिलासपुर। सरकार के खिलाफ सीधी लड़ाई लड़ने में पूरी तरह से फेल हो चुकी भाजपा अब महिलाओं को सामने रखकर अपनी राजनैतिक लड़ाई लड़ने की तैयारी में है। यही कारण है कि महिला मोर्चा की हुंकार रैली बिलासपुर में आयोजित की जा रही है। जबकि कलेक्टर ने धरना, प्रदर्शन, रैली पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। आदेश का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दे चुके है। यही कारण है कि सोमवार को भाजपा नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से इसकी जानकारी कलेक्टर को दे दी है।
भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव कितनी महिलाओं को टिकट देगी यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन महिला मोर्चा की हुंकार रैली के माध्यम पार्टी के घाघ नेताओं ने राजनैतिक लड़ाई लड़ने की तैयारी कर चुकी है। सरकार के खिलाफ लड़ाई की शुरुआत हुंकार रैली के माध्यम से बिलासपुर से होगी। पार्टी के पुरुष नेता महिला मोर्चा के इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दिए है। लगातार पार्टी के पुरुष नेता जिला और ब्लॉक स्तर पर बैठके ले रहे है और अधिक से अधिक महिलाओं को रैली में लेकर आने की ताकीद कार्यकर्ताओं को दे रहे है। तैयारी बैठक में महिला मोर्चा की महिलाएं कम ही दिखाई दे रही है जबकि पुरुष नेताओं की संख्या ही ज्यादा दिखाई देती है। कुल मिलाकर भाजपा के पुरुष नेता महिलाओं को सामने रखकर चुनावी लड़ाई का आगाज करने वाले है। दूसरी ओर कलेक्टर ने शहर में धरना, प्रदर्शन, रैली पर प्रतिबंध लगा चुके है। आदेश बीका उलंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दे चुके है। मतलब साफ है कि आदेश का उलंघन होने पर पुलिस हल्का बल प्रयोग कर सकती है। ऐसी स्थिति भाजपा के लिए एक बड़ा अवसर तैयार होगा। पार्टी के नेता पूरे प्रदेश में घुमघुमकर महिलाओं पर अत्याचार करने का आरोप लगा सकती है। रैली केरैली के लिए जो रूट चार्ट बना है, उसपर नजर डालें तो प्रदेश भर की मोर्चा की कार्यकर्ता भगत सिंह चौक दयालबंद में एकजुट होंगी. यहीं से रैली निकाल कर जूना बिलासपुर, गांधी चौक, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी. रैली यहीं आकर सभा में तब्दील हो जाएगी. इस कार्यक्रम को लेकर जिला बीजेपी ने कलेक्टर सौरभ कुमार को पत्र लिखकर नेहरू चौक में सभा करने की अनुमति मांगी है. लेकिन कलेक्टर के एक आदेश के बाद रैली को लेकर गतिरोध बना हुआ है।दौरान महिलाओं के साथ का भी आरोप लग सकता है।
भाजपा नेताओं कलेक्टर को जो ज्ञापन दिया है उसके अनुसार रैली के लिए जो रूट चार्ट बना है, उसपर नजर डालें तो प्रदेश भर की मोर्चा की कार्यकर्ता भगत सिंह चौक दयालबंद में एकजुट होंगी। यहीं से रैली निकाल कर जूना बिलासपुर, गांधी चौक, गोल बाजार, सदर बाजार होते हुए नेहरू चौक पहुंचेगी। रैली यहीं आकर सभा में तब्दील हो जाएगी। जबकि कलेक्टर ने नेहरू चौक से लेकर देवकीनंदन स्कूल, सदर बाजार, गोलबाजार, जवाली पुल चौक होते हुए गांधी चौक तक, मुंगेली नाका से नेहरू चौक तक, नेहरू चौक को धरना प्रदर्शन के लिए, नेहरू चौक से लेकर जरहाभाठा मंदिर चौक तक, नेहरू चौक से लेकर महामाया चौक, पुराना अरपा पुल से होते हुए देवकीनंदन चौक तक, पुराना बस स्टैंड से तेली पारा होते हुए कोतवाली चौक तक, पुराना बस स्टैंड से शिव टॉकीज चौक होते हुए गांधी चौक तक के मार्गों को धरना, प्रदर्शन और रैली के लिए प्रतिबंधित किया है। इसके पहले भाजपा के घाघ नेताओं ने युवा मोर्चा को सामने रखकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया था। कहने को तो यह आंदोलन युवा मोर्चा का था लेकिन पूरे मंच पर बुजुर्ग नेताओं का कब्जा था। मंच से भाषण भी बुजुर्ग नेताओं ने दिया था। यही स्थिति महिला मोर्चा के साथ होने वाला है। यदि लाठी चार्ज हुआ तो डंडा महिलाएं खाएंगी और भाजपा के पुरुष नेता प्रदेशभर में घूम घूमकर गाएंगे की भूपेश सरकार महिलाओं के ऊपर अत्याचार कर दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
