रायपुर। बिलासपुर के सेंट्रल जेल से उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज को धमकी भरा पत्र भेजा गया है। पत्र में जज से 50 करोड़ रुपए की फिरौती भी मांगी गई है। 48 घंटे के भीतर फिरौती की रकम नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। ये धमकी भरा पत्र लिखा है सेंट्रल जेल में बंद कुख्यात डकैत पुष्पेंद्र नाथ ने। पुष्पेंद्र नाथ इससे पहले भी कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को धमकी भरा पत्र लिख चुका है।
जानकारी के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले उत्तराखंड हाईकोर्ट के महानिबंधक कार्यालय को एक चिट्ठी मिली थी, जिसमें एक जज को गाली देते हुए धमकी दी गई है। लेटर में जज से 50 करोड़ रुपए फिरौती देने कहा गया है। 48 घंटे के भीतर पैसे नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। लेटर लिखने वाले का नाम आईजूनार लिखा हुआ है। हाईकोर्ट के जज को धमकी भरा पत्र पहुंचने के बाद उत्तराखंड पुलिस हरकत में आ गई है। हाईकोर्ट के महानिबंधक कार्यालय ने लेटर को थाने भेजकर केस दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए है। इसके बाद मल्लीपाल थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पहले भी कई सीएम को लिखा गया था लेटर
अपहरण के मामले में जेल में बंद एक आरोपित ममता बनर्जी और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को धमकी भरा पत्र भेजकर फिरौती की मांग की थी। मामले की जांच के दौरान पता चला कि जेल में अपहरण के मामले में बंद आरोपित पुष्पेंद्र नाथ ने सीएम को पत्र लिखा था। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित ने प्रचार-प्रसार पाने के लिए पत्र लिखा था। फिलहाल उत्तराखंड की पुलिस आरोपित के पत्रों की जांच कर रही है। अभी स्पष्ट नहीं है कि पत्र किसने लिखा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्र के लिफाफे में दर्ज नाम आई जुनार निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच करने के लिए उत्तराखंड की बिलासपुर पहुंची है। टीम ने यहां के पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों से पूछताछ करने के बाद सेंट्रल गए और वहां डकैती के केस में बंद सुरेंद्र नाथ से भी पूछताछ की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
