बिलासपुर। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ शासन बैजनाथ चन्द्राकर आज 01 नवंबर 2022 को पाटन ब्लाक के सेवा सहकारी समिति सांकरा धान उपार्जन की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के नवनियुक्त सदस्य राकेश ठाकुर, बीज निगम के सदस्य मेहत्तर वर्मा, सांकरा समिति अध्यक्ष संतराम कुर्रे, डॉ मनु भट्ट, डीजीएम अपेक्स बैंक भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास एवं बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि पूरे प्रदेश मे 1 नवंबर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के 23 लाख से अधिक किसानों की धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए संकल्पित है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ में सहकारी समितियों के माध्यम से 110 लाख मेट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। किसान हितैषी मुख्यमंत्री भूपेश बधेल की मंशा अनुरूप सहकारी समितियों में धान खरीदी की सुचारू व्यवस्था कर लिया गया है। किसानों को धान बेचने व बैंको से राशि भुगतान में किसी तरह का असुविधा नही हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
