बिलासपुर। NTPC सीपत मे बड़ा हादसा हुआ है। मल्चिंग मशीन की टेस्टिंग करते समय स्टोरेज टैंक फट गया, जिससे एक कर्मचारी की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कर्मचारी अकेले काम कर रहा था। यहां कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होती तो हादसा और गंभीर हो जाता। इस हादसे के बाद गुस्साए कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा मचाया और NTPC प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए।
घटना सीपत थाना क्षेत्र की है ग्राम देवरी (पंधी) निवासी नरेंद्र मिश्रा NTPC जूनियर टेक्नीशियन के पद पर काम कर रहे थे। रोज की तरह सुबह अपनी ड्यूटी पर पहुंचे थे। काम करते समय अचानक स्टोरेज टैंक में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस विस्फोट के बाद नरेंद्र मिश्रा के सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अचानक विस्फोट की आवाज सुनकर कर्मचारी दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर बाद कर्मचारी वहां पहुंचे, तब पता चला कि इस हादसे में नरेंद्र मिश्रा गंभीर रूप से घायल पड़े थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने एंबुलेंस से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उनकी मौत हो चुकी थी।
इस हादसे की खबर नरेंद्र मिश्रा के परिजन को दी गई। वहीं हादसे की खबर NTPC कर्मियों और आसपास के लोगों को मिली। तब लोगों की भीड़ NTPC अस्पताल पहुंच गई। यहां भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने प्रबंधन पर मामले को दबाने और सुरक्षा उपाय में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया और धरने पर बैठ गए। NTPC के अफसर उन्हें समझाइश देकर शांत कराने की कोशिश करते रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय नरेंद्र मिश्रा अकेले थे। वहां दर्जन भर कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है। लेकिन, लंच के समय इधर-उधर गए थे। लौटने पर उन्हें हादसे की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वहां ज्यादा कर्मचारी रहते तो उनकी भी जान जा सकती थी या फिर हादसे का शिकार हो सकते थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
