बिलासपुर। ACC सीमेंट प्लांट शुरुकारने के लिए आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने बेरिकेडिंग तोड़ दिए और दर्जनों कुर्सियों को पटक – पटककर तोड़ दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए जनसुनवाई में मौजूद अधिकारी मंच छोड़कर कर भाग गए। इस दौरान ग्रामीणों के बीच घिरे ADM ने जनसुनवाई निरस्त करने की घोषणा कर दी।
ACC सीमेंट प्लांट शुरू करने के लिए लोहर्षी में आयोजित जनसुनवाई में गुरुवार को दोपहर जमकर बवाल मच गया। जनसुनवाई का विरोध करते हुए स्थानीय ग्रामीण अपनी बातें रख रहे थे तभी तीन-चार गाड़ियों में सवार सैकड़ों लोग पहुंचे और जमकर हंगामा मचाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दिया। विवाद और तोड़फोड़ होते देखकर मंच पर मौजूद अफसर कुर्सी छोड़कर भाग गए। वहीं, पुलिस भी तमाशबिन बनी रही। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। जनसुनवाई सुबह 11 बजे से शुरू होनी थी। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ पहले से ही वहां पहुंच गई थी। जनसुनवाई का विरोध करने वालों के साथ ही समर्थन करने वाले लोग भी वहां मौजूद थे। जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। ग्रामीण पक्ष और विपक्ष में अपनी बातें रख रहे थे। तभी अचानक हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान अफसर बारी-बारी से सबको मौका देने की बात कहते रहे। लेकिन, किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।
जनसुनवाई में ग्रामीण अपनी बात रख रहे थे, तभी दोपहर करीब 12.30 बजे अचानक 100 से 200 की संख्या में कुछ लोग पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे। देखते ही देखते बेरीकेडिंग तोड़ दी और कुसिर्यों को पटकने लगे। युवाओं की भिड़ तोड़फोड़ करते हुए मंच तक पहुंच गई। उनके विरोध और हंगामे को देखते हुए मंच पर बैठे अफसर कुर्सी छोड़कर भागने लगे। इस बीच भीड़ ने ADM आर ए कुरुवंशीकुरुवंशी को घेर लिया और जनसुनवाई स्थगित करने की मांग करने लगे। भिड़ से घिरे Adm को जनसुनवाई स्थगित करने की घोषणा करनी पड़ी। इसके बाद ही ग्रामीण शांत हुए। गौरतलब है कि पचपेड़ी क्षेत्र के विद्याडीह टांगर, गोड़ाडीह, लोहर्सी सहित आसपास के आधा दर्जन गांव की जमीन को अधिग्रगहित कर यहां ACC सीमेंट फैक्ट्री स्थापित करने की योजना है।
जनसुनवाई में पहुंचे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने स्थानीय भाजपा विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि विधायक अपने घर में सो रहे है और ग्रामीण अपने हक की लड़ाई लड़ाई लड़ रहे है और वो भी अडानी जैसे सेठ से। ईआईए रिपोर्ट पूरी तरह से गलत है बावजूद इसके ग्रामीणों की सम्पत्ति को नीलाम किया जा रहा है। एसीसी प्लान्ट किसी भी सूरत में खुलने नहीं दिया जाएगा। मस्तुरी को बिकने नहीं दिया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 25, 2026बर्ड फ्लू एलर्ट : नष्ट किए गए 22 हजार मुर्गे – मुर्गियां और 26 हजार अंडे, 80 क्विंटल दाना भी फेंका गया
बिलासपुरMarch 25, 2026रेत, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उतखनन व परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 01 JCB, 03 हाइवा और 10 ट्रेक्टर जप्त
बिलासपुरMarch 25, 2026अश्लील विडियो भेजकर डेढ़ लाख की धोखाधड़ी, गिरोह का एक आरोपी गिरफतार
बिलासपुरMarch 25, 2026बिलासपुर में बर्ड फ्लू : कई वार्डों को इन्फेक्टेड व सर्विलांस जोन घोषित, 10 किमी क्षेत्र में निगरानी बढ़ी
