दुर्ग। जिला अस्पताल की अव्यवस्था देखकर कमिश्नर महादेव कावरे दंग रह गए। औचक निरीक्षण में श्री कावरे अस्पताल पहुंचे तो 38 डॉक्टर और 70 नर्स ड्यूटी से गायब मिले। नाराज नाराज कमिश्नर ने चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
दुर्ग जिले को VVIP जिला कहा जाता है। इस जिले से मुख्यमंत्री के अलावा चार कद्दावर मंत्री भी आते है। स्वाभाविक है की आने वाले चुनाव में सबकी प्रतिष्ठा दांव पे लगी होगी। लेकिन इस जिले के सरकारी अस्पताल में भारी अव्यवस्था है। जिला रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। यहां के डॉक्टर सिर्फ कागजों में ड्यूटी कर रहे हैं। इलाज के लिए पहुंचने वाला मरीज बिना इलाज के ही रेफर कर दिया जा रहा है। इसकी लगातार मिल रही शिकायतों पर दुर्ग कमिश्नर ने संज्ञान लिया। उन्होंने सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
कमिश्नर कावरे सुबह 09:30 बजे अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। कमिश्नर को देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति देखी तो वो दंग रह गए। उपस्थिति पंजी में 33-33 चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सक, 5 संविदा अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी और 70 नर्सें ड्यूटी से गायब मिले। इस पर कमिश्नर ने सिविल सर्जन को जमकर फटकारा और सभी चिकित्सकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। अनुपस्थिति का सही कारण न बताने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही गई है।
निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने जिला अस्पताल के वार्डों, ओटी, खाने सहित इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया, इसमें बड़ी लापरवाही पाई गई। इस पर भी उन्होंने जमकर नाराजगी जताई। उन्होंने जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. वाय के शर्मा को निर्देशित किया की सभी विभागों के संबंधित चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयीन निर्धारित समय एवं अपनी पालियों में उपस्थित रहे। ऐसा दोबारा मिला तो वो सीधे कार्रवाई करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की उपलब्धता और उसके मेंटेनेंस के संबंध में निर्देश दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
