रायपुर। माना क्षेत्रांतर्गत हुए अंधे कत्ल के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक विक्रम बर्मन ने थाना माना में सूचना दिया था कि थाना माना क्षेत्रांतर्गत मिलन सरकार प्लाॅट के सामने उसके पिता बीरेन्द्र बर्मन चना मुर्रा बेचने का दुकान लगाते है, जो बिना किसी को बताये कल रात्रि से कहीं चले गये है। सूचना पर थाना माना में गुम इंसान क्रमांक 41/2022 कायम कर जांच में लिया गया। इसी दौरान दिनांक 04.11.2022 को सूचक विक्रम बर्मन द्वारा ही थाना माना क्षेत्रांतर्गत नई जमीन से बनरसी जाने वाले मार्ग में स्थित मिलन सरकार के प्लाॅट के कुएं में उसके पिता के शव को डूबे हुए होने की सूचना दी गई। जिस पर थाना माना में मर्ग क्रमांक 50/22 धारा 174 जा.फौ. दर्ज कर जांच में लिया गया। जांच कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव को बाहर निकाल के देखा गया तो पाया गया कि शव के नाक एवं भौं के पास से खून निकल रहा था, गला को गमछे से कसकर बंधा हुआ था तथा हाथ के पास भी फंदे का निशान पाया गया। प्रथम दृष्टया हत्या करना तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंकना प्रतीत हुआ। तब अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 281/22 धारा 302, 201 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबरी भी लगाये गये। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों के संबंध में सूचना प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटना में संलिप्त ग्राम बनरसी निवासी रूपेश यादव को पकड़ा गया। घटना स्थल से प्राप्त भौतिक साक्ष्यों के आधार पर रूपेश यादव से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक घटना को रात्रि में वह और उसका अन्य साथी कोमल यादव घटना स्थ्ल के पास जहां मृतक बीरेन्द्र बर्मन चना मुर्रा बेचने का दुकान लगाये हुए था। वहां से वे दोनों खाने-पीने का सामान खरीदने के लिये गये थे।
कोमल यादव ने मृतक बीरेन्द्र बर्मन से सिगरेट मांगा जिस पर मृतक द्वारा कोमल यादव को सिगरेट दिया और पैसे की मांग की गई। तब दोनों ने पैसे नही है कल देंगे कहते हुए मृतक बीरेन्द्र यादव से वाद विवाद तथा मारपीट करने लगे। इसी बीच कोमल यादव उर्फ भुरवा ने आवेश में आकर घटना स्थल के पास में रखें ईंटनूमा पत्थर से मृतक के सिर तथा गर्दन पास वार कर मृतक को गिरा दिया और रूपेश यादव ने डण्डे से वार करते हुए अपने पास रखें गमछे से मृतक का गला दबाकर दोनों ने मृतक की हत्या कर दी। स्वयं की पहचान छिपाने के उद्देश्य से घटना स्थल के पास ही स्थित कुएं में मृतक के शव को फेंक दिया। जिसमें उनका हेयर बैण्ड, चप्पल तथा गमछा घटना स्थल में गिर गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त अन्य आरोपी ग्राम बनरसी निवासी कोमल यादव को भी पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना स्थल तथा उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंटनूमा पत्थर, गमछा, डण्डा एवं हेयर बैण्ड, चप्पल तथा आरोपियों के कपड़ों को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी 01. रूपेश यादव पिता अनुज यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम बनरसी थाना माना रायपुर। 02. कोमल यादव उर्फ भुरवा पिता स्व. उदय यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम बनरसी थाना माना रायपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 10, 2026वाहनों से अवैध वसूली करने वाला युवक गिरफ्तार, पैसा नहीं देने पर करता था तोड़फोड़
बिलासपुरMay 9, 2026टिकट चेकिंग अभियान में बना रिकार्ड, एक दिन में 14 लाख 53 हजार 645 रूपये वसूले गये जुर्माना, गंदगी फैलाने वालों पर भी हुई कार्रवाई
बिलासपुरMay 9, 2026डिजिटल अरेस्ट के नाम पर महिला से 1 करोड़ की ठगी, दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, 50 लाख और मांगे तब बेटे को बताई
बिलासपुरMay 8, 2026पुलिस की शिकायत निवारण शिविर : आए जमीन की दर्जनों शिकायतें, कटघरे में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली
