रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय में मनी लॉन्ड्रिंग मामले कार्रवाई तेज कर दिया है। अधिकारियों से पूछताछ के बाद अब कोयले के बड़े कारोबारियों को अपने रडार में लिया है और आधा दर्जन व्यापारियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। इस बीच ईडी रायपुर कार्यालय में अधिकारियों की संख्या बढ़ा दी है। अभी 80 से ज्यादा अधिकारी रायपुर कार्यालय में डेरा डाल चुके है।
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई फिर तेज हो गई है। कोयला घोटाला मामले में पहले ही ईडी ने 3 लोगों को हिरासत में ले लिया है। कई अधिकारियों, कारोबारियों से पूछताछ की जा चुकी है। इसके बाद ईडी ने प्रदेश के बड़े कारोबारियों को अपने निशाने पर लिया है। सूत्रों के अनुसार ईडी ने हीरा ग्रुप के सिद्धार्थ अग्रवाल, महावीर कोलवाशरी के विशाल जैन, हिन्द एनर्जी के राजीव अग्रवाल और बजरंग पावर से संदीप गोयल को समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्र बताते हैं कि ईडी कई और कारोबारियों से पूछताछ कर सकती है।
सूत्रों के अनुसासर कोयला कोरोबारी सूर्यकांत तिवारी के इन कारोबारियों के साथ गहरे संबंध हैं। महावीर कोलवाशरी और हिन्द एनर्जी बड़े कोलवाशरी का संचालन करते हैं। जिन पर ईडी ने शिंकजा कसते हुए समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि ईडी आगे और भी कारोबारियों पर शिकंजा कस सकती है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले ईडी छत्तीसगढ़ में रायगढ़ कलेक्ट्रेट और कोरबा कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग में छापा मारा था। जहां रायगढ़ कलेक्ट्रेट के खनिज शाखा में दस्तावेजों की जांच की थी। इतना ही नहीं ईडी की टीम ने कोरबा कलेक्ट्रेट स्थित खनिज विभाग में भी छापा मारा था। कोरबा में कोयले से जुड़े मामले की ईडी के अधिकारियों ने जांच की थी। जहां कलेक्टर से भी पूछताछ की गई।
वहीं कोयला कारोबार में वित्तीय लेन-देन और मनी लॉड्रिंग की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने IAS समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और फरार चल रहे सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी पर शिकंजा कसा था। जिसके बाद उन पर कार्रवाई करते हुए आईएएस समीर विश्नोई समेत तीन अन्य को न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
