बिलासपुर। प्रदेश के राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया द्वारा कराए गए विधायकों के सर्वे रिपोर्ट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा की मैं पुनिया के परफॉर्मेंस रिपोर्ट को मैं नहीं मानता, दूसरे विधायकों के परफॉर्मेंस रिपोर्ट की जानकारी मुझे नहीं है। लेकिन मेरे बारे में कोई बात करेगा तो हमको उस रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है और न ही हम उस रिपोर्ट को मानते।
सोमवार की शाम बिलासपुर में राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा की हुंकार रैली को परमिशन देना या नहीं देना जिला प्रशासन का काम है। नियम विरुद्ध कार्यक्रम किया जाएगा तो प्रशासन अपना काम करेगी।
जब जय सिंह अग्रवाल को पुनिया द्वारा कराए गए विधायकों के परफारमेंस रिपोर्ट के संबध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी की रिपोर्ट में क्या है मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मैं उस रिपोर्ट से सहमत भी नहीं हूं। विधायकों के परफामेंस में क्या है, किस तरह से तैयार किया है, यह नहीं पता है। यदि कोई हमारे बारे में बात करेगा तो हमको उस रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं है और न ही हम उस रिपोर्ट को मानते।
विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की ओर से कोयले के कमीशन में तीन हजार करोड़ रुपए वसूली के सवाल पर राजस्व मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आरोप लगा रहे हैं, तो वो उसका प्रमाण देंगे। इससे हमे कोई मतलब नहीं है। ED और IT की कार्रवाई को लेकर कहा कि गैर भाजपा शासित राज्यों में कार्रवाई की जा रही है। फिर भी हम कार्रवाई में कोई विरोध या व्यवधान नहीं डाल रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
