बिलासपुर। नक्सली समस्या पर बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म “नवा बिहान” 11 नवंबर को प्रदेशभर में रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता – निर्देशक का कहना है कि छालीवुड के लिए एक नई आगाज साबित होगा नवा बिहान। फिल्म शिव टाकीज एवं मल्टीप्लेक्स और ३६ मॉल सहित सभी टोकिजों में 11 नवम्बर से एक साथ प्रदर्शित होगी। बिलासपुर ओम गंगे प्रोडक्शन निर्माता रवि बहादुर सिंह और आशीष सुरेंद्र गंजीर के निर्देशन में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म नवा बिहान छत्तीसगढ़ के नक्सल समस्या जैसी गंभीर मुद्दे व रोमांटिक परिवारिक ड्रामा पर बनी है। फिल्म के निर्माता निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म का निर्माण बस्तर के बीहड़ इलाकों में किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के नामी कलाकारों ने सुदूर इलाकों में शुटिंग कर फिल्म निर्माण पर विशेष किया। फिल्म में मुख्य कलाकार के रुप में आकाश सोनी, इशिका यादव, रवि साहु, उपासना वैष्णव, ललित उपाध्याय, विक्रांत नरसिंह, योगिता मढरिया, श्रेया महंत, प्रांजल सिंह राजपुत, नरेंद्र काबरा, सुमित्रा साहु, शमशीर शिवानी संतोष निषाद, हेमंत निषाद, भानुमति कोसरे, राजेश बोनिक ने जैसे मंझे हुए कलाकारो ने अपनी अदाकारी का जौहर दिखाया है। फिल्म की कहानी सोनू ठाकुर की है। पटकथा और संवाद राज बंजारे ने किया है, साथ छायांकन में प्रमोद के नायक कैमरे पे अपना जादू बिखेरा है। फ़िल्म में संगीत निर्देशन किया सागर बोस ने गीतकार रैपर अंकित, देवेश अमोरा, भुनेश्वर यादव है। नित्य निर्देशन स्वर्गीय निशांत उपाध्याय, राकेश यादव संजू टांडी ने संभाला है। फिल्म के निर्माता निर्देशक ने बताया कि फिल्म नवा बिहान मिक्सिंग किया है जितेंद्रम देवांगन आलाप स्टूडियो ने एवं फ़िल्म को एडिट किया है सतीश देवांगन ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक कल्चर के साथ साथ सुमधूर संगीत से सजी फिल्म 11 नवंबर से प्रदेश के नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 10, 2026TNC ने किया अनंत रियल्टी का विकास अनुज्ञा निरस्त, 60 प्लाट की अनुमति और बना रहे थे 90 प्लाट
बिलासपुरSeptember 10, 2026भाजपा नेता को कलेक्टर ने किया जिलाबदर, पटवारी को मारा था लात घूंसों से
बिलासपुरSeptember 10, 2026किराए के बैंक खाते में 4 करोड़ का लेनदेन, 6 गिरफ्तार, कई राज्यों में दर्ज है साइबर ठगी के 50 मामले
बिलासपुरSeptember 10, 2026रविवार को भी ओपीडी से ऑपरेशन तक जारी रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, छुट्टी के दिन भी डॉक्टर, जांच और सर्जरी की सुविधा – CEO APOLLO
