बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के दिवंगत पत्रकार मुकेश मिश्रा के परिवार की आर्थिक सहायता के लिए 2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। संचार प्रतिनिधि दुर्घटना सहायता योजना के तहत यह मदद जनसंपर्क विभाग द्वारा स्वीकृत की गई है। उप संचालक जनसंपर्क एम डी पटेल ने आज यहां जनसंपर्क कार्यालय में स्वर्गीय मुकेश मिश्रा की पत्नी श्रीमती ललिता मिश्रा को उक्त सहायता राशि के चेक प्रदान किए। इस अवसर पर उनके परिजन व पत्रकार उपस्थित थे। श्रीमती ललिता ने सहयोग के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
