बिलासपुर। भाजपा महिला मोर्चा की महतारी हुंकार रैली को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया बिलासपुर श्रीमति पारूल माथुर ने उन रास्तों और चौक चौराहों का निरीक्षण किया जहां से रैली निकलेगी।
अधिकारियों के साथ निकली SSP ने व्यवस्था के दृष्टीकोण से रैली के प्रस्तावित मार्ग व पार्किंग स्थल तथा डायवर्सन रूट का जायजा लिया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा हुंकार रैली स्थानीय केशरी मैदान जगमल चौक से प्रारंभ होकर गांधी, चौक गोल बाजार, सदर बाजार, कम्पनी गार्डन होते हुए नेहरू चौक तक जाने की जानकारी दी गई है। जहां वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रस्तावित समस्त रूट एवं चौक चौराहो, डायवर्शन पॉइंट का बारिकी से अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था एवं ट्रेफिक मैनेजमेंट के महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। रूट का अवलोकन करने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय में राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों की मीटिंग ली गयी। मीटिंग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा डयूटी के दौरान कानुन व्यवस्था को बनाये रखते हुए आम नागरिको को परेशानी न हो इस
संबंध में अहम निर्देश दिये गये साथ ही पार्किंग व वैकल्पिक मार्ग में प्रभावी पुलिस व्यवस्था लगाने हेतु राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है की महिलाओं की रैली होने के कारण महिला पुलिस बल ज्यादा से ज्यादा लगाया जा सकता है। हालांकि अतिरिक्त बल भी लगाया जा सकता है। बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन व कोतवाली के साथ थाना प्रभारी सिविल लाईन, कोतवाली व तोरवा भी उपस्थित रहे। सामान्य प्रशासन से अनुविभागीय दण्डाधिकारी बिलासपुर, तहसीलदार बिलासपुर, जोन कमीश्नर बिलासपुर तथा पीडब्लूडी के अधिकारी की उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
