बिलासपुर। हुंकार रैली को लेकर भाजपा की तैयारी पूरी हो गई है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और रेणुका सिंह विशेष रूप से शामिल हो रही है। इसकी जानकारी आज भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित कर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह राजपूत ने दी। एक सवाल के जवाब में धरम लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा के बड़े नेता महिला मोर्चा के कार्यक्रम को हाईजेक नहीं करेगा। लेकिन सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे।
11 नवंबर को महतारी हुंकार रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मंत्री रेणुका सिंह, सांसद संगीता यादव राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह सांसद अरुण साव,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सहित तमाम महिला मोर्चा के अलावा प्रदेश की महिला पदाधिकारी और भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने बताया कि प्रदेश में शराबबंदी, महिला सुरक्षा, सामूहिक दुष्कर्म, अनाचार, रेडी टू ईट से महिलाओं को बेरोजगार करना, स्व सहायता समूह की कर्जा माफी, प्रधानमंत्री आवास योजना को ठप्प करना जैसे मुद्दों को लेकर वे महतारी हूंकार रैली का आयोजन कर रहे हैं। जगमल चौक के पटेल ग्राउंड से रैली की शुरुआत होगी और दयालबंद, गांधीचौक, जुनाबिलासपुर, गोलबाजार, सादर बाजार, तिलकनगर होते हुए नेहरू चौक में समाप्त होगी। यहां पर एक सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा को भाजपा के सभी बड़े नेता संबोधित करेंगे। इसके बाद शासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। शालिनी राजपूत ने पत्रकारों को बताया कि प्रदेश के आदिवासी अंचल में दर्दनाक घटनाएं हो रही हैं जिस पर राज्य सरकार मौन बैठी हुई है। जशपुर जांजगीर सहित कई जिलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप्प पड़ गई है। वादाखिलाफी को लेकर यह महिलाओं की राज्य सरकार को चेतावनी है। इसके बाद भी भूपेश बघेल की सरकार नहीं चेती तो इस तरह के आंदोलन आगे भी किए जाते रहेंगे। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने इस मौके पर कहा कि स्मृति ईरानी पूरे समय रैली में साथ में रहेंगी और नेहरू चौक में जाकर सभा को संबोधित करेंगी।
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अपराध के मामले में बिहार और उत्तर प्रदेश से भी आगे छत्तीसगढ़ निकल चुका है। NCRB की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने प्रदेश में स्थिति सरकार के हाथ से बाहर निकलने की बात कही। स्मृति ईरानी को कांग्रेसियों द्वारा काला झंडा दिखाए जाने के आह्वान पर धरमलाल कौशिक ने कहा कि अगर कल ऐसा होता है तो आगे कांग्रेसियों के भी कई आंदोलन होंगे उसमें भी इसी पैटर्न का उदाहरण पेश किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि भाजयुमो के आंदोलन की तरह महिला मोर्चा के आंदोलन को तो भाजपा के बड़े नेता हाईजेक नही कर लेंगे, तो उन्होंने कहा कि रैली और सभा महिला मोर्चा के नेतृत्व में हो रहा है, लेकिन पार्टी के सभी बड़े नेता रैली और सभा में मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान भूपेंद्र सवन्नी,विभाराव पूजा विधानी मौजूद रहीं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
