बिलासपुर। हुंकार रैली में शामिल होने शहर आई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को कांग्रेसी काला झंडा नही दिखा पाए। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता खड़े होकर काफिले का इंतजार करते रहे और वो आई सामने से निकल गई। जब तक उन्हें समझ में आता तब तक वो आगे बढ़ चुकी थी।
तिफरा बजरंग होटल के पास कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता खड़े थे। स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाकर अपना विरोध प्रदर्शन करने की उनकी पूरी तैयारी थी, लेकिन इंटेलिजेंस के आगे यह तैयारी धरी की धरी रह गई। कांग्रेस के कार्यकर्ता काला झंडा लेकर खड़े रहे और उन्हें पता ही नही चला स्मृति ईरानी का काफिला कब आगे बढ़ गई।
दरअसल उनका काफिला इतना बड़ा था की उन्हें समझ में ही नही आया की स्मृति ईरानी उनके सामने से ही पलक झपकते ही निकल गई। कांग्रेस के पदाधिकारियों को ये तक समझ नही आया की वो किस गाड़ी में बैठी है। कुल मिलाकर कांग्रेस कार्यकर्ता ताकते रह गए और उनकी तैयारी धरे के धरी की धरी रह गई। इस दौरान पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन स्थल के पास एक जगह रोके रखा, जिसके चलते कांग्रेसी स्मृति ईरानी को काला झंडा दिखाने में कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि झंडा दिखाते समय विजय केसरवानी के अलावा कुछ ब्लाक अध्यक्ष और तिफरा के कार्यकर्ता ही मौजूद थे। शहर के नेता इस विरोध से अपने आपको दूर रखा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
