बिलासपुर। मस्तूरी क्षेत्र के भनेसर में कोल वाशरी को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य पर्यावरण मंडल से जवाब माँगा है। अगली सुनवाई 21 नवंबर को निर्धारित की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी निवासी संजय कुमार पाण्डेय ने हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर किया है। याचिका में बताया गया है की तहसील के ग्राम भनेसर में तीन कोल डिपो पहले से ही है। अब यहां एक और कोलवाशरी खोलने की तैयारी है। इससे आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में 27 गांव है जहां 50 हजार से अधिक की आबादी निवास करती है। इन ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। हजारों हेक्टेयर खेती की जमीन भी बर्बाद होगी और फसलें तबाह हों आएगी। कोलबेनिफिकेशन प्राइवेट लिमिटेड मस्तूरी के जिस गांव भनेसर में वाशरी स्थापित कर रहा है उसके ठीक पीछे सेंट जोसेफ स्कूल है। पहले से प्रदूषण का सामना करने वाले बच्चों पर प्रदूषण की दोहरी मार पड़ेगी। अब नई वाशरी खुलने से सेहत पर और असर पड़ेगा। डिपो से निकलने वाली जहरीली धुएं से स्कूली बच्चों की सेहत खराब हो रही है। कोयले का डस्ट बच्चों के खाने और पानी में पड़ रहा है, यह बच्चों के लिए बड़ा खतरा है। आज चीफ जस्टिस की डीविजन बेंच में हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने राज्य पर्यावरण मंडल से जवाब माँगा है। मामले की अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
