बिलासपुर। एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत चरचा कॉलरी में शनिवार की देर शाम कोयला चोरों ने एरिया मैनेजर व गार्ड को जमकर पिटाई कर दी। लगभग 2 दर्जन कोयला चोरों डंडे व पत्थर से हमला किया और तलवार लेकर दौड़ाया। इस हमले में अधिकारी और गार्ड घायल हो गए है। हमले के बाद हुए हंगामे के बाद पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है की कोयला चोरी की सूचना पर एसईसीएल के सब एरिया मैनेजर व गार्ड मौके पर पहुंचे तो करीब 2 दर्जन कोयला चोरों ने उनपर लाठी व पत्थर से हमला कर दिया और तलवार लेकर दौड़ाया।
एसईसीएल चरचा के बेल्ट डी-1 व डी-2 के बीच 12 नवंबर की शाम करीब 25 लोगों द्वारा कोयले की चोरी की जा रही थी। सूचना मिलते सब एरिया मैनेजर केपी मंडल व माइंस के सहायक सुरक्षा उपनिरीक्षक श्याम सुंदर तथा गार्ड राहुल मौके पर पहुंचे। तीनों को देखते ही चोरों ने गाली-गलौज करते हुए उनपर डंडे व पत्थर से हमला कर दिया। हमले में तीनों को चोटें आई हैं।
चोर गिरोह द्वारा अचानक किए गए हमले के बाद तीनों किसी तरह से वहां से भाग निकल गए और अपनी जान गंवाई। हमले में घायल सब एरिया मैनेजर व सुरक्षा गार्ड को एसईसीएल चरचा में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार पश्चात गार्ड की गंभीर स्थिति को देखते हुए अपोलो अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। पीड़ित सुरक्षा गार्ड श्याम सुंदर का इलाज अपोलो बिलासपुर में चल रहा है।
एसईसीएल चरचा आरओ के सुरक्षा प्रभारी नरेश कुमार द्विवेदी की रिपोर्ट पर पुलिस ने 2 दर्जन लोगों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294, 323, 506 व 353 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
SECLसुरक्षा कर्मचारियों के साथ पत्थरबाजी एवं मारपीट करने वाले 06 कोयला चोरों को पुलिस ने 8 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
00 गिरफ्तार आरोपी
10 देवप्रसाद कुर्रे पिता गोविंद उम्र 40 वर्ष निवासी शिवपुर चरचा थाना चरचा जिला कोरिया।
02 हरि कुर्रे पिता रामलखन उम्र 26 वर्ष निवासी शिवपुर चरचा थाना चरचा जिला कोरिया
03 मोनू कुर्रे पिता देवप्रसाद उम्र 27 वर्ष निवासी शिवपुर चरचा थाना चरचा जिला कोरिया
04 केवल साय कुर्रे पिता गोविंद उम्र 40 वर्ष निवासी शिवपुर चरचा थाना चरचा जिला कोरिया
05 उमन कुमार पिता बाबूराम उम्र 32 वर्ष निवासी शिवपुर चरचा थाना चरचा जिला कोरिया
06 मनोज कुर्रे पिता केवल साय उम्र 22 वर्ष निवासी शिवपुर चरचा थाना चरचा जिला कोरिया
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
