बिलासपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को टिकट काउण्टरों में लगने वाली कतारों से निजात दिलाने, शीघ्र टिकट उपलव्ध कराने एवं टिकटिंग प्रणाली को गतिशील बनाने तथा कैशलेस प्रणाली को बढावा देने के उद्देश्य से घर बैठे अनारक्षित टिकट बुकिंग हेतु यूटीएस मोबाइल ऐप की सुविधा प्रदान की गई है। अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री अपने मोबाइल पर इस ऐप को डाउनलोड करके वांछित गाड़ी में यात्रा के लिए अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऐप के द्वारा किसी भी स्टेशन के लिए अनारक्षित टिकट प्राप्त किया जा सकता है।
यह सुविधा रेलवे स्टेशन से 05 किलोमीटर के दायरे तक ही सीमित थी जिसे स्टेशन से दूर रहने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे द्वारा 05 किमी के दायरे को बढ़ाकर 20 किमी कर दिया गया है। पूर्व में जो रेलवे स्टेशन से 05 किमी के दायरे में अनारक्षित टिकट बुक कर सकते थे, वे अब रेलवे स्टेशन से 20 किमी के दायरे तक अपना अनारक्षित टिकट बुक कर सकेंगे। इस मोबाइल ऐप के माध्यम से प्लेटफॉर्म टिकट भी प्राप्त किये जा सकते हैं। सीजन टिकट जारी एवं नवीनीकरण भी कर सकते हैं। रेलवे प्रशासन यात्रियों से आग्रह करता है कि घर बैठे इस ऐप के माध्यम से टिकट खरीदने की इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठावें। जिनके मोबाइल में पहले से यूटीएस मोबाइल ऐप डाऊनलोड है वे कृपया उसे अपडेट कर उपयोग करें।
00 यूटीएस मोबाइल ऐप द्वारा अनारक्षित टिकट बुक करने के तरीके
• गूगल प्ले स्टोर, एप्पल स्टोर से यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड करें तथा रजिस्ट्रेशन हेतु साइन अप करें।
• लॉगिन आई.डी. मोबाइल नं. रजिस्टर्ड करें तथा मेसेज के द्वारा प्राप्त चार अंकों के पासवर्ड का उपयोग करें।
• टिकटों के प्रकार का चयन करें। (यात्रा टिकट, सीजन टिकट, प्लेटफार्म टिकट तथा यात्रियों की संख्या)
• टिकट के भुगतान हेतु R-Wallet का उपयोग करें। R-Wallet को डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई, अथवा यू.टी.एस. काउण्टर द्वारा रिचार्ज किया जा सकता है ।
• R-Wallet के अलावा डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यू.पी.आई द्वारा भी भुगतान किया जा सकता है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
