रायपुर। शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक युवक ने स्वयं को DEO में पदस्थ होने का झांसा देकर 11 लाख 50 हजार रूपये की ठगी पर ली है। धोखाधड़ी करने वाला आरोपी विपिन अग्रवाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थाने में रिपोर्ट लिखाने के बाद से फरार था।
थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही। आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 590/22 धारा 420,467,471 भादवि. के तहत पंजीबद्ध है अपराध। दिनांक 19.09.22 को प्रार्थी
मिली जानकारी के अनुसार सुरेन्द्र हरपाल पिता रनमल हरपाल उम्र 45 साल पता मधु पिल्ले चौक, शांति नगर रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि विपिन अग्रवाल शिक्षा विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख 50 जाकर रुपए की ठगी की है। उसने अपने आपको जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ होना तथा उसकी जान पहचान विभिन्न सरकारी विभागों में होने की बताकर बताई थी। उन्होंने कहा था कि उसे शिक्षा विभाग नौकरी लगा देगा। उस पर भरोसा करनी मैंने उसे पैसे दे दिए। पैसा लेने के बाद वह घुमाने लगा। अंत उसे न तो नौकरी मिली और न पैसे वापस किए। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन रायपुर में अपराध क्रमांक 590/22 धारा 420, 467, 471 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी विपिन अग्रवाल रिपोर्ट दिनांक से लगातार फरार चल रहा था जिसकी पता तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में सायबर सेल से प्राप्त जानकारी एवं मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी विपिन अग्रवाल का लोकेशन गोवा में होने की जानकारी मिली। तब थाना प्रभारी थाना सिविल लाईन के नेतृत्व में रेड कार्यवाही कर आरोपी विपिन अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना को कारित करना स्वीकार करते हुए प्राप्त रकम को गोवा घुमने एवं मोबाइल खरीदने खर्च करना बताया। प्रकरण में आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाइल जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
