बिलासपुर। अस्पताल में गरीब मरीजों से इलाज के नाम पर पैसा वसूलने वाले रिश्वतखोर डॉक्टर और वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया गया हैं। सरकारी अस्पताल में चल रहे इस गोरखधंधे का विडियों सामने आने के बाद CMHO ने मामले को संज्ञान में लिया और पैसा वसूलने वाले डॉक्टर और वार्ड बॉय को सस्पेंड कर दिया हैं।
पिछले दिनों बिलासपुर के मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक विडियों सामने आया था। इस विडियों में अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर डॉ.अनिल सिंह और वार्ड बॉय श्याम रतन पांडे पर पैसे लेकर इलाज करने के गंभीर आरोप थे। वीडियो में बताया गया कि वार्ड ब्वाय जहां मरीजों से सौ रुपए ले रहा है तो डॉक्टर हजार – हजार रुपए वसूल रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया था। कर्मचारी और अधिकारी सकते में आ गए थे क्योंकि इस तरह का लेनदेन लगभग सभी सामुदायिक केंद्रों चल रहा है। अभी भी कई डॉक्टरों और वार्ड ब्वाय को संदेह है की उनका भी वीडियो कभी भी जारी हो सकता है। इलाज के नाम पर पैसा वसूलने का विडियों सामने आने के बाद सीएमएचओं डॉ.अनिल श्रीवास्तव ने जांच बिठाई थी। जांच में शिकायत सही पाये जाने पर सीएमएचओं ने डॉक्टर अनिल सिंह को सस्पेंड कर बिलासपुर अटैच कर दिया गया है। जबकि वार्ड बॉय श्याम रतन पांडेय को निलंबित रतनपुर भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
