मूँगेली। जोगी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी रिचा जोगी के खिलाफ मुंगेली के सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज कर लिया गया है। राज्य स्तरीय छानबीन समिति के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। इस मामले में प्रमाण पत्र जारी करने वाले अधिकारी के खिलाफ भी जांच कराई जा सकती है।
पिछले विधानसभा चुनाव के पहले मुंगेली के जरहागांव क्षेत्र के पेंड्रीडीह में रिचा रूपाली साधु के नाम से अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी हुआ था। इसके बाद संत कुमार नेताम एवं कई अन्य लोगों ने राज्य स्तरीय छानबीन समिति से शिकायत की थी। शिकायत पर जांच के बाद छानबीन समिति ने जांच में फर्जीवाड़ा पाया था। रिचा जोगी के स्कूली दस्तावेज के साथ-साथ उसके परिवार के जमीन खरीदी बिक्री के दस्तावेजों में आदिवासी जाति का उल्लेख नहीं है। जांच के बाद मरवाही चुनाव के पहले उनका प्रमाण पत्र निरस्त किया गया था। अब राज्य स्तरीय छानबीन समिति के निर्देश पर मुंगेली आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त एलआर कुर्रे की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने सामाजिक परिस्थिति कारण प्रभावी करण अधिनियम 2013 की धारा 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
कलेक्टर राहुल देव ने कहा कि जांच के बाद राज्य स्तरीय छानबीन समिति के निर्देश पर कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस विभाग को लिखा गया था। प्रमाणपत्र बनाने वाले अधिकारी की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी। एसपी चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि जाती मामले में ऋचा जोगी पर सामाजिक प्ररिस्थिति प्रभाविकरण अधिनियम की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है आगे जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
