पत्थलगांव। आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में यातायात को लेकर कार्यशाला आयोजित कर स्कूली छात्रों को जागरूक करने का प्रयास किया गया यातायात प्रभारी मनोज साहू ने यातायात को लेकर अनेक जानकारी दी जिसमे प्रमुख बाते नाबालिग बच्चो को बाइक स्कूटी नही चलाने की बात कही जिस तरह स्कूली छात्रों से काफी स्पीड में बाइक स्कूटी चलाये जाने की सूचना प्राप्त हो रही है। वो अच्छी बात नही है। अब के बाद स्कूली छात्र अगर सड़को में बाइक चलाये पाए जायेगे तो उनके पेरेंट्स को बुला कर फाइन की जाएगी।
पत्थलगांव थाना प्रभारी ओपि कूजर ने कहा कि आप सभी छात्र सड़को में यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें आप ही के कंधों पर देश की भविष्य है। आप सभी को अगर सड़क में अन्य जगहों में कुछ गलत होता दिखता है। तो आप पुलिस को सूचना दे सकते है।
एसडीओपी पुलिस हरीश पाटिल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यातायात जागरूकता हम सब के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हम सब को पूरी तरह इसे मानना ही चाहिये हम जब नियमों को मान कर सड़क में चलेंगे तो दुर्घटना में काफी कमी आएगी यातायात जागरूकता हमारे जीवन मे खास है। हमारी और आपकी थोड़ी सजगता से यातायात को सुचारू रूप से स्तेमाल कर बेहतर ब्यवस्था बनाई जा सकती है। बशर्ते यातायात नियमों का हम सब पालन करे।
यहां बैठे खासकर महिलाएं और बच्चे जो आजकल शोषल मीडिया से जुड़े हुए है। वे ज्यादा सजग होकर शोषल मीडिया का स्तेमाल करें यही वो जगह है जहां से अन्य लोग आपके भोलेपन का फायदा उठा सकते है। इसलिए कुछ भी अलग तरह की बात के सामने आने पर आप अपने पालक या अपने टीचर या थाने में इस बात की सूचना देकर खुद को बचा सकते है। पुलिस की अभिव्यक्ति एप का स्तेमाल कर सकते है जहाँ काफी जानकारी दी गई है।
इस कार्यशाला में आये पालक ने भी अपनी बात रखी जिसमे उन्होंने कहा कि बच्चे आजकल बाइक स्कुटी को अपबे स्टेटस सिंबल की तरह स्तेमाल कर रहे है। जो ठीक बात नही है। ये बच्चे हम सब को कई बार भावुक होकर अपनी बात कहते है। और हम सब उसी के चलते इन बच्चो की बात में आजाते है।
स्कूली छात्रों को जब अपनी बात रखने कहा गया तो कई बच्चो ने अपनी बात रखी जिसमे क्लास 9 की छात्रा ने कहा की जो भी 14 से 17 साल के बच्चे स्कूटी या बाइक चला रहे है। उनके पालक का फाइन क्यो नही किया जाता। 10वी क्लास की एक छात्रा ने अपने सवाल में कहा कि पत्थलगांव शहर की सड़क कब बनेगा इस पर यातायात प्रभारी मनोज साहू ने कहा की सड़क को लेकर हम सभी काफी परेशान है। जितना परेशान आप है। उतना ही हम
स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य संतोष चंद्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी छात्र आज के यातायात के बारे में दी गई जानकारी को जरूर मानें जो आपके भले के लिए ही है। यातायात जागरूकता हम सभी के लिए जीवन जीने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसमें हमारी सजगता से काफी दुर्घटनाओं पे कमी लाई जा सकेंगी।
इस यातायात जागरूकता को लेकर किये गए कार्यशाला में पत्रकार राजेश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, जितेन्द्र गुप्ता सहित आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल के प्रभारी सन्तोष चंद्रा, धनु यादव, स्वामी आत्मानन्द स्कूल के शिक्षक एवं छात्रों के पालक मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 13, 2026आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर अवैध शराब जप्त, चार गिरफ्तार
शिवरीनारायणMay 13, 2026राछाभांठा चौक में सुलभ शौचालय की मांग उठी, भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने किया मांग
बिलासपुरMay 12, 2026गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
बिलासपुरMay 12, 2026जनदर्शन में फरियादियों की लगी भीड़, निगम ने तो गजब कर दिया, सुशासन तिहार पर उठ रहे सवाल
