बिलासपुर। नगर निगम के दो वार्डों में करीब 33 लाख रुपए से कई विकास कार्य होंगे। मेयर रामशरण यादव, विधायक रजनीश सिंह व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने शुक्रवार को इन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने निगम के अफसरों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
वार्ड क्रमांक 53 स्थित एक जर्जर सड़क से लोग परेशान हैं। बरसात में कीचड़ के बीच चलना पड़ता है, जबकि गर्मी में धूल का गुबार उड़ते रहता है। नाली नहीं होने के कारण बीच मार्ग में पानी बहते रहता है। इसी तरह से स्नानागार नहीं होने के कारण खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। वार्ड में शोक कार्यक्रम करने के लिए भवन का अभाव है। वार्डवासियों की इन समस्याओं से पार्षद रुपाली गुप्ता ने मेयर श्री यादव को अवगत कराया, जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने वार्ड में सीसी रोड, नाली, स्नानागार व मुंडन संस्कार भवन के लिए करीब 23 लाख रुपए निगम से स्वीकृत कराए हैं। इसी तरह से वार्ड क्रमांक 56 में श्याम लाल साहू के घर से बीएल पाटनवार के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 1० लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। भूमिपूजन के अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, बजरंग बंजारे, अजय यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामआश्रय कश्यप, पूर्व पार्षद डॉ. संजय जायसवाल, भागीरथी यादव, संतोष यादव, संतोष साहू, समारु साहू, पुरुषोत्तम पटेल, जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल, ईई कांति अशोक कुमार, सहायक अभियंता शालिनी कश्यप आदि मौजूद रहे। वार्डों में 33 लाख रुपए से होंगे विकास कार्य, मेयर रामशरण व सभापति नजीरुद्दीन ने किया भूमिपूजन
बिलासपुर। नगर निगम के दो वार्डों में करीब 33 लाख रुपए से कई विकास कार्य होंगे। मेयर रामशरण यादव, विधायक रजनीश सिंह व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने शुक्रवार को इन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने निगम के अफसरों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
वार्ड क्रमांक 53 स्थित एक जर्जर सड़क से लोग परेशान हैं। बरसात में कीचड़ के बीच चलना पड़ता है, जबकि गर्मी में धूल का गुबार उड़ते रहता है। नाली नहीं होने के कारण बीच मार्ग में पानी बहते रहता है। इसी तरह से स्नानागार नहीं होने के कारण खासकर महिलाओं को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। वार्ड में शोक कार्यक्रम करने के लिए भवन का अभाव है। वार्डवासियों की इन समस्याओं से पार्षद रुपाली गुप्ता ने मेयर श्री यादव को अवगत कराया, जिसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने वार्ड में सीसी रोड, नाली, स्नानागार व मुंडन संस्कार भवन के लिए करीब 23 लाख रुपए निगम से स्वीकृत कराए हैं। इसी तरह से वार्ड क्रमांक 56 में श्याम लाल साहू के घर से बीएल पाटनवार के घर तक सीसी रोड निर्माण के लिए 1० लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। भूमिपूजन के अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, बजरंग बंजारे, अजय यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामआश्रय कश्यप, पूर्व पार्षद डॉ. संजय जायसवाल, भागीरथी यादव, संतोष यादव, संतोष साहू, समारु साहू, पुरुषोत्तम पटेल, जोन कमिश्नर रंजना अग्रवाल, ईई कांति अशोक कुमार, सहायक अभियंता शालिनी कश्यप आदि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 28, 2026रेत के अवैध परिवहन करने वाले को तीन साल का कठोर कारावास, 26 हजार रुपये का जुर्माना भी
बिलासपुरOctober 28, 2026अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों की छुट्टी
बिलासपुरOctober 27, 2026भारी बारिश की संभावना : अरपा किनारे रहने वालों को किया गया अलर्ट, रोजगार मेला भी स्थगित
बिलासपुरOctober 27, 2026सड़क सुरक्षा पर सख्त, 892 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड, अब निलंबित लाइसेंस पर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
