भिलाई। मरौदा डैम में डूबने से 16 साल के एक छात्र की मौत हो गई है। टाउनशिप से 10 लड़कों का एक ग्रुप पिकनिक मनाने डेम गए थे। नहाने के दौरान एक छात्र गहरे पानी में चला गया। गुरुवार शाम की इस घटना की सूचना मिलते ही उतई पुलिस एसडीआरएफ के गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच छात्र की खोजबीन शुरू की लेकिन अंधेरा होने के कारण टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा। आज सुबह फिर एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर छात्र का शव बाहर निकाल लिया है। सभी लड़के टाउनशिप से एक साथ पिकनिक मनाने मरौदा डेम पहुंचे थे तभी शाम लगभग साढे़ 4 बजे दूसरे साथियों ने पुलिस को बताया कि उनका दोस्त गितांश हिरवानी गहरे पानी में चला गया। काफी देर तक पानी से बाहर नहीं आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
उतई पुलिस के मुताबिक सेक्टर-10 निवासी बीएसपी कर्मी दीपक हिरवानी का बेटा गितांश (16 वर्ष) अपने दोस्त के साथ गुरुवार को मरौदा डैम गया था। 10 लड़के पिकनिक में साथ गए। इस दौरान गितांश मरोदा डैम में नहाने लगा। उसके कपड़े डेम के पास ही रखे मिले। बाकी के लड़के खाना खा रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे के करीब की ये घटना बताई गई है। साथियों के ने शाम 4:30 बजे पुलिस को सूचना दी। दोस्तों के मुताबिक गितांश काफी देर तक नजर नहीं आया तो बाकी लड़के घबरा गए और आसपास देखने लगे। तभी पता चला कि गितांश डैम में उतरा है लेकिन नजर नहीं आया।
थाना प्रभारी उतई मनोज प्रजापति ने बताया कि सेक्टर 10 निवासी गीतांश बीएसपी स्कूल में कक्षा दसवीं का छात्र था। साथियों से मिली सूचना के बाद तत्काल पुलिस घटनास्थल सीआईएसएफ कैंट के पीछे मरौदा डैम में खोजने का प्रयास की लेकिन शाम को अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद करना पड़ा आज सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और गितांश को शव बरामद किया गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
