दंतेवाड़ा। एक महिला ने पति की विधवा प्रेमिका की हत्या कर दी है। हत्या के बाद महिला खुद थाने पहुंचकर जुर्म कबूल कर ली। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला का पति देवा राम भास्कर बचेली NMDC का कर्मचारी है। देवा राम भास्कर को 35 साल की विधवा महिला मीना मंडावी से प्यार हो गया था। पिछले 7-8 महीनों से दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे थे। इस बात की जानकारी जब देवा राम भास्कर की पत्नी सुक्को बाई भास्कर (45) को हुई तो उसने पति को प्रेमिका से दूर रहने कहा। लेकिन पति ने नहीं माना। पति की बेवफाई से तंग आकर सुक्को बाई भास्कर शुक्रवार की सुबह मीणा मंडावी के घर पहुंच गई। मीणा उस वक्त घर पर अकेली थी। दोनों महिलाओं के बीच पहले विवाद हुआ फिर विवाद इतना बढ़ गया कि सुक्को बाई अपने पास रखे चाकू से मीना के सिर और गले पर ताबड़तोड़ वार कर दी। उसने वार तब तक जारी रखा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सुक्को बाई खुद ही पुलिस थाने पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से चाकू भी बरामद किया गया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
