बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस को कस्तूरबा नगर में कार की पिछली सीट से एक युवती का शव मिला है। शव लगभग दो दिन पुरानी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। यहां एक कार की पिछली सीट से एक युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है लाश दो दिन पुरानी है। अभी तक जो बात सामने आ रही है उसके अनुसार 2 दिन पूर्व दयालबंद के सिटी फार्मेसी में भिलाई की रहने वाली प्रियंका सिंह का मर्डर कर दिया गया था। इसके बाद लाश को ऑफिस में छुपाकर रखा था। जब शव से बदबू आने लगी तो युवक अपने सेंट्रो कार में भर कर कस्तूरबा नगर अपने घर ले आया और कार के पीछे में शव को छिपाकर रखा था। लेकिन यहां भी कार के अंदर से बदबू आने लगी तो किसी इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने कार की डिक्की खुलवाकर शव को बरामद कर लिया है। आरोपी युवक आशीष साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
