छत्तीसगढ़। प्रदेश की राजधानी रायपुर के पांच सितारा होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने यहां छापा मारकर एक उज़्बेकिस्तान और एक रशियन युवती समेत 3 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। दो लड़कियां पंजाब की हैं। इनके दलाल को अब रायपुर की पुलिस ढूंढ रही है। बताया जा रहा है की ज्यादातर होटलों में धंधा बढ़ाने के लिए सेक्स रैकेट चलाए जा रहे है।
शहर के VIP रोड स्थित कई होटलों में चोरी छिपे सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। VW कैन्यन शहर के टॉप लग्जरी होटल्स में से एक है। पुलिस ने यहां कॉल गर्ल्स पकड़ी हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि पहले भी इन्हें बुकिंग लेकर देह व्यापार कराया जाता रहा है।
सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार- शनिवार रात से इस तरह के मामलों में लड़कियां रायपुर बुलाई जाती हैं। काॅलगर्ल्स को बुलाकर उन्हें लग्जरी होटल में ठहराया गया था। पुलिस को मुखबीर से इस देह व्यापार रैकेट का इनपुट मिल गया था। इसके बाद एक टीम बनाकर पुलिस के लोग होटल VW कैन्यन पहुंचे।
कमरों की तलाशी लेने पर उजबेकिस्तान की लड़की मिली। इसके साथ पंजाब के अलग-अलग शहरों से आई दो और लड़कियां मिलीं। तीनों ने पुलिस को बताया कि एक दलाल ने उन्हें यहां बुलाया था। उसी ने होटल में रुकने का बंदोबस्त किया है। इन लड़कियों से अब दलाल के बारे में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस को पता चला है कि इन लड़कियों का दलाल रायपुर के टिकरापारा इलाके का रहने वाला है। इसका नाम धरम उर्फ़ राहुल है। राहुल के खिलाफ 4, 5, 7 पीटा एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। इसे गिरफ्तार करने की कोशिश में पुलिस की टीम है। पुलिस लड़कियों से भी उनका बयान ले रही है।
इस पूरे रैकेट का काम वॉट्सअप पर हो रहा था। राहुल की शहर के कई कारोबारियों, अफसरों और नेताओं से जान-पहचान है। वॉट्सअप पर वो लड़कियों की तस्वीरें भेजकर बुकिंग लिया करता था। विदेशी कॉलगर्ल के साथ होटल में रुकने के 10 से 15 हजार रुपए लिए जा रहे थे। विदेशी गर्ल्स को रशियन कहकर पुकारा जाता है, इसमें उजबेकिस्तान और आस-पास के देशों से भी युवतियां आती हैं। इंडियन लड़कियों के 5 से 10 हजार रुपए वसूले जा रहे थे।
राहुल ने ही होटल में कमरा बुक कराया था। वॉट्सअप पर डील होने के बाद ये ग्राहकों को रूम नंबर बता दिया करता था। अब यहां आमतौर पर होटल प्रबंधन लोगों को कमरों तक जाने की इजाजत नहीं देता है। मगर इस केस में होटल वालों के भी साथ मिले होने की जानकारी मिली है। पुलिस इस मामले में होटल के मैनेजर से भी पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
इस काम में शामिल लड़कियां चंडीगढ़, अमृतसर, दिल्ली, कोलकाता, असम, मुंबई, बैंगलोर से आती हैं। किसी प्रोफेशनल मॉडल की तरह दिखने वाली इन लड़कियों को फ्लाइट की टिकट बुककर बुलाया जाता है। इससे पहले भी रायपुर के होटल हयात से इसी तरह 7 लड़कियां पकड़ी गईं थीं। दो दलाल भी गिरफ्तार हुए थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
