

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के लोक खेलो को नई पहचान एवं मंच देने के उद्देश्य से आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दूसरे दिन गिल्ली डंडा एवं बांटी के खेल का आयोजन किया गया। जिसमें बिलासपुर जिले के चार विकासखंडों एवं एक नगर निगम के सभी आयु वर्ग के प्रतिभागि सम्मिलित हुए।
इस आयोजन के विजयी खिलाडियों को पुरस्कार वितरण करने मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत के सभापति अंकित गौरहा पहुंचे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़िया ओलंपिक छत्तीसगढ़ के संस्कृति,सभ्यता और परंपरा से जुड़े हुए खेलों का संगम है और ऐसे आयोजन से छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक मंच मिला है जो छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का एक सराहनीय प्रयास है।
इस कार्यक्रम में धर्मेंद्र शास्त्री, सहायक संचालक खेल विभाग ए.एक्का,प्रशिक्षक सुशील मिश्रा,स्कूल शिक्षा विभाग से जिला क्रीडा अधिकारी प्रभात गुप्ते,खेल अधिकारी सुशील अमलेश, वरिष्ठ प्रशिक्षक दिल कुमार राठौर,उपस्थित रहें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 18, 2026‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में प्रेस क्लब पहुंचे छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष, सराफा कारोबार से प्रदेश के दो लाख परिवारों की आजीविका जुड़ी : कमल सोनी
बिलासपुरNovember 17, 2026सीवरेज की समीक्षा होगी जल्द, कोनी में बने सड़क की कराएंगे जांच, गड़बड़ी मिली तो करेंगे कार्रवाई
बिलासपुरNovember 16, 2026सूर्य उगते ही अरपा में उतरी आस्था, 36 घंटे के तप का हुआ पारण, छठ घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, उगते सूर्य को दिया किया अर्घ्य
बिलासपुरNovember 16, 2026यूनिवर्सिटी कैंपस में मुख्यमंत्री ने किया भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, कहा – जनजातीय गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम के थे महानायक
