रायपुर। योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले। मुख्यमंत्री ने ग्राम सुरगी में सड़कों की स्थिति की जानकारी ली और कहा कि ग्रामीण सड़क बहुत अच्छी बननी चाहिए। यह सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य होना चाहिए। साथ ही उन्होंने तेंदु पत्ता संग्राहकों को समय पर भुगतान के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट सही स्थिति में होना चाहिए। यदि वह खराब हो तो उसे तत्काल सुधार करें, इसकी निरंतर मॉनिटरिंग करें। बीएनसी मिल के संबंध में उन्होंने कहा कि यहां पर कुछ गतिविधि प्रारंभ करें, जूट मिल भी शुरू किया जा सकता है। इसका बेहतर से बेहतर उपयोग करें और नेशनल टेक्सटाइल कॉरपोरेशन से चर्चा कर शीघ्र कार्य योजना बनाएं। मुख्यमंत्री ने चिटफंड कंपनियों की जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने बताया कि अब तक 15 करोड़ रूपए निवेशकों को वितरित हो चुके हैं। 6 करोड़ 92 लाख रूपए शीघ्र वितरित किए जायेंगे। श्री बघेल ने ग्राम सुकुलदैहान में कैमिकल फैक्ट्री से हो रहे नुकसान की शिकायत की वस्तुस्थिति पूछी और कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन हो रहा हो तो नियमानुसार कार्यवाही की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि शैक्षिणिक सत्र पूर्ण होने में कुछ ही महीने शेष है। पूर्ण मनोयोग से कार्य करें। अभिभावकों का भी सहयोग लें ताकि बच्चों की पढ़ाई पर पूर्ण रूप से ध्यान दिया जा सके। सामूहिक रूप से कार्य करने पर निश्चित ही परिणाम अच्छे आयेंगे। इस अवसर पर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर शोभाराम बघेल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष नवाज खान मुख्यमंत्री सचिव अंकित आनंद एवं सभी अधिकारीगण उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
