रायपुर। राहुल गांधी के भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेता, विधायक, मंत्री इंदौर पहुंच गए हैं। 26 और 27 नवंबर को इंदौर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 324 नेता यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल दिल्ली से सीधे इंदौर पहुंचेंगे।
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, शिव डहरिया, प्रेमसाय सिंह टेकाम, टीएस सिंहदेव, विधायक सत्यनारायण शर्मा, संगठन प्रभारी अमरजीत चावला के अलावा सभी मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी यात्रा में शामिल होने रवाना सुबह रवाना हुए और शाम तक इंदौर पहुंच गए थे। यात्रा में प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष भी पहुंच गए है। बिलासपुर से प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी, विजय केसरवानी, कार्य समिति के सदस्य विष्णु यादव, जयंत मनहर राहुल, रवि श्रीवास गांधी की अगुवाई में की जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे। राहुल गांधी की यात्रा महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ‘दक्षिण का द्वार’ कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से बुधवार सुबह मध्य प्रदेश में दाखिल हुई। राहुल ने सभास्थल पर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाइयों के बीच तिरंगे का हस्तांतरण कराने के बाद राज्य में 12 दिवसीय यात्रा की औपचारिक शुरुआत की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
बिलासपुरJune 25, 2026NEET पेपर लीक : कांग्रेस ने किया बड़ा आंदोलन करने का ऐलान, जयवर्धन ने कहा कि शिक्षा मंत्री और NTA अध्यक्ष को हटाए प्रधानमंत्री
बिलासपुरJune 24, 2026भारतीय इतिहास का काला अध्याय है 25 जून, 1327 पत्रकारों को जेल भेजा गया था, विदेशी पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था – पांडेय
