डिप्टी कलेक्टर, जेल अधीक्षक जैसे 189 पदों पर होगी भर्ती; CGPSC 2022 एग्जाम के शेड्यूल जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 189 पदों के लिए व्हेकेंसी निकली है। सबसे ज्यादा नायब तहसीलदार के 70 पदों पर भर्ती होगी जबकि डिप्टी कलेक्टर के 15 पद है। इस साल आयोग ने जो सूचना जारी किया है उसके अनुसार DSP का एक भी पद नहीं है।
CGPSC ने साल 2023 के एग्जाम के शेड्यूल जारी कर दिए हैं। प्री एग्जाम 12 फरवरी 2023 को होंगे। मेंस की परीक्षा 11 से 14 मई के बीच हो सकती है। इसे लेकर CGPSC ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। लोकसेवा आयोग ने 16 विभागों में अधिकारियों की भर्ती के लिए जो सूची जारी की है उसके अनुसार डिप्टी कलेक्टर -15, जेल अधीक्षक-3, वित्त सेवा अधिकारी- 4, कर सहायक आयुक्त-7, जिला पंजीयक-01
सहकारी निरीक्षक-16, नायब तहसीलदार-70, आबकारी उप निरीक्षक-11 इस प्रकार कुल 16 विभागों के लिए 189 पदों पर भर्ती होगी। इस परीक्षा में ग्रेजुएट कैंडिडेट आवेदन कर सकेंगे। खास बात ये है कि यदि इनमें से किसी भी पद पर यदि आपका चयन हो जाता है तो आपको सैलरी भी अच्छी मिलेगी। आदेश के मुताबिक वित्त सेवा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक संचालक जिला महिला एवं बाल विकास विभाग, राज्य कर सहायक आयुक्त जैसे पदों के लिए 56100(स्तर-12) सैलरी निर्धारित की गई है। इसके अलावा नायब तहसीलदार 35400( स्तर-08), सहायक जेल अधीक्षक-25300( स्तर-06), सहकारी निरीक्षक-28700( स्तर-07) सैलरी निर्धारित की गई है।
00 ऐसे कर सकेंगे आवेदन
इस परीक्षा के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होंगे। राज्य सेवा परीक्षा 2022 के लिए मैनुअल या डाक से भेजे गए आवेदन आयोग अस्वीकार करेगा। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2022 के लिए आवेदन 1 दिसंबर 2022 से 20 दिसंबर 2022 तक भेजे जा सकेंगे। इसके लिए cgpsc.gov.in पर लॉग इन करना होगा।
00 क्या है उम्र सीमा
सीजीपीएससी की तरफ से आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा को 21 साल से लेकर 35 साल तक के कैंडिडेट दे सकते हैं। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग महिला निशक्त जैसी छूट में अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक की गई है।
00 20 दिसंबर आवेदन की अंतिम तारीख
सीजी पीएससी की परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में होगी। जिलों के लिए अलग से कोड जारी किए गए हैं, जैसे अंबिकापुर का 1, बिलासपुर का 2, भिलाई का 3, जगदलपुर का 4, रायपुर का 5 कोड है। इसके संबंध में जानकारी सीजीपीएससी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। 20 दिसंबर को ऑनलाइन आवेदन की तारीख खत्म होने के बाद त्रुटि सुधार के लिए 21 दिसंबर से 22 दिसंबर का समय तय किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 13, 2026आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर अवैध शराब जप्त, चार गिरफ्तार
शिवरीनारायणMay 13, 2026राछाभांठा चौक में सुलभ शौचालय की मांग उठी, भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र रत्नाकर ने किया मांग
बिलासपुरMay 12, 2026गैस सिलेंडर में ब्लास्ट, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
बिलासपुरMay 12, 2026जनदर्शन में फरियादियों की लगी भीड़, निगम ने तो गजब कर दिया, सुशासन तिहार पर उठ रहे सवाल
