धमतरी। भाई ने भाई की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोबाइल को लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ और एक ने दूसरे को चाकू से हमला कर दिया।
धमतरी में मोबाइल के नाम पर छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी है। हत्या की इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अर्जुनी थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार दोनर ग्राम के रहने वाले जानू ध्रुव का बड़े भाई अरविंद ध्रुव के साथ मोबाइल को लेकर 27 नवंबर की रात विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि जानू ध्रुव ने घर मे रखे सब्जी काटने के चाकू से अपने बड़े भाई अरविंद ध्रुव के सीने पर हमला कर दिया। इस हमले में खून से लथपथ अरविंद बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद उसे परिजनों ने गंभीर हालत में धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी जानू ध्रुव 22 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
