रायपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड की पुलिस सोमवार को रायपुर और कांकेर पहुंच गई है। इस दौरान पुलिस की टीम ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कांकेर में कई जगह छापा मारा है। लेकिन अभी तक आरोपी उनके हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस उस स्थान पर पहुंच गई है जहां भाजपा नेताओं ने उन्हें छुपा रखा है। बाहर पुलिस खड़ी है और नेताम को बचाने के लिए जय श्रीराम के नारे लगा रहे है।
मिली जानकारी के अनुसार झारखंड पुलिस की टीम ब्रम्हानंद नेताम की तलाश में पहले चरामा थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पंडरी पानी गांव में एक अन्य आरोपी भाजपा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष दीपांकर सिन्हा के घर पर भी छापा मारा वहां दीपांकर नहीं मिला। पुलिस ने घर में मिली उसकी मां के बयान रिकॉर्ड किए। उसकी मां ने बताया कि दीपांकर करीब पांच दिन से घर नहीं आया है। बताया जा रहा है की झारखंड की पुलिस उस स्थान में पहुंच गई है जहां भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उसे छुपाकर रखा है। पुलिस उस मकान को चारों तरफ से घेर लिया है। बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की भिड़ लग गई है। कार्यकर्ता जय श्रीराम के नारे लगा रहे है और गिरफ्तार नहीं करने के लिए दबाव बना रहे है।
करीब आठ दिन पहले 20 नवंबर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि नाबालिग को देह व्यापार में धकेला। इस संबंध में जमशेदपुर के टेल्को थाने में केस दर्ज है। यह FIR मई 2019 में धारा 366 a, 376(3), 376ab, 376ad, 120b।4/6 पास्को के तहत दर्ज कराई गई है।
इस मामले में कांग्रेस ने ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ राज्य निर्वाचन आयोग से भी शिकायत की थी। इसमें उनके ऊपर आपराधिक जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए नामांकन रद्द करने की मांग की गई थी। साथ ही झारखंड के मुख्यमंत्री से शिकायत कर गिरफ्तार कराने की मांग रखी गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इसे लेकर निशाना साधा था। कहा था कि, 15 साल की बच्ची के दुष्कर्म मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
