जशपुर। कथित लब जिहाद को लेकर हिंदू समाज में आक्रोश देखा जा रहा है। जशपुर जिले समेत पत्थलगांव में भी लोगों ने इसका विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। यहां के इंदिरा चौक पर भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर लव जिहाद के विरोध में नारा प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान चौक में सैंकड़ों लोगों के जमा होने का सिलसिला सुबह से ही शुरू होने लगा और कुछ ही देर में यहां सैंकड़ो लोग जमा हो गए है। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारी और पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गए है। शहर में जमा भीड़ लव जेहाद के खिलाफ नारेबाजी कर रहा है । इसके साथ ही विरोध में भी व्यापक बंद की तस्वीरें आनी शुरू हो गई है। कथित लब जिहाद को लेकर शहर बाइक रैली निकाल कर लब जिहाद बन्द करो के नारे लगाये।
आज होगा निर्णय इस संबंध में सर्व समाज के द्वारा पत्थलगांव हरियाणा पंचायती धर्मशाला में बैठक आहूत कर आगे की रणनीति एवं शहर को बंद करने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक आज दोपहर 3 बजे पत्थलगांव हरियाणा पंचायती धर्मशाला में आयोजित की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
