रायपुर। जगदलपुर में मुरुम खदान धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतकों में 6 महिला और 1 पुरुष शामिल है। लगभग दर्जनभर मजदूरों के खदान में फंसे होने की संभावना है। जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की संभावना है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना जगदलपुर से 11 किलोमीटर दूर मालगांव की है। रोज की तरह आज भी मालगांव के मुरुम खदान में मुरूम निकालने का काम चाल रहा था। इसी दौरान अचानक मुरुम खदान धंस गई। मुरुम खदान धंसने से 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि दर्जमभर से ज्यादा मजदूरों के खदान के नीचे दबे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। 7 शवों को जेसीब से अभी निकाला गया है। पुलिस के मुताबिक मलबा में लगभग 10 से ज्यादा ग्रामीण मजदूर दबे हुए है। मुरुम खदान में खुदाई के दौरान ये हादसा हुआ है। कई घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया है। कई और लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें एनडीआरएफ की टीम की मदद से निकालने का काम जारी है, फिलहाल रेस्क्यू जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
